Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विराट-अनुष्का मुंबई में भजन कॉन्सर्ट में झूमे, VIDEO:अब तक 8 बार वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद से मिल चुके

    13 hours ago

    1

    0

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे। दोनों भक्ति गीत गाते दिखे। इसका वीडियो वायरल है। 13 सेकेंड के इस वीडियो में अनुष्का ताली बजाते और भक्ति मंत्रों के साथ गाते नजर आईं। विराट कुछ देर कैमरे की ओर देखने के बाद फिर भक्ति संगीत में शामिल हो गए। विराट-अनुष्का कीर्तन में जाने से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचे थे। यह कार्यक्रम कृष्णा दास के भारत दौरे का हिस्सा था। पहले भी कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हो चुके हैं विराट-अनुष्का यह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का कृष्णा दास के कीर्तन में शामिल हुए हैं। दोनों जुलाई 2026 में लंदन के यूनियन चैपल में हुई एक प्रार्थना सभा में भी पहुंचे थे। दोनों को भारत और विदेशों में आध्यात्मिक जगहों पर जाते और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया है। संत प्रेमानंद से भी मिलने जाते हैं विराट-अनुष्का विराट कोहली और अनुष्का शर्मा संत प्रेमानंद महाराज के भक्त हैं और कई बार वृंदावन में उनके दर्शन के लिए जा चुके हैं। पिछली बार दोनों गुरु पूर्णिमा से पहले 22 जुलाई को नए आश्रम यमुना विहार कुंज पहुंचे थे। दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। बारिश के चलते रास्ते में कीचड़ था। विराट, अनुष्का का हाथ थामकर चलते नजर आए थे। नवंबर में न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज खेलेंगे विराट विराट कोहली 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 5 वनडे की सीरीज में खेलते नजर आएंगे। वे अब एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। विराट ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। 37 साल के विराट वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 58.78 के औसत से 15,109 रन बनाए हैं। विराट ने वनडे में 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है। गूगल में ट्रेंड में कोहली कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे के बाद विराट कोहली गूगल में सर्च किए जा रहे हैं। वे पिछले एक दिन से ट्रेंड में हैं। देखें गूगल ट्रेंड --------------------------------- भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… धोनी ने बताया- IPL खेलने पर फैसला कब लेंगे, चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है। उन्होंने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं। बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम में धोनी से उनके IPL भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया। धोनी ने कहा- ‘मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं।’ पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा:इसी दिन भारत और श्रीलंका मैच; 15 नवंबर तक टीमें तय करेंगी किसे रखना है
    Next Article
    कैसे बनीं दीप्ति दुनिया की बेस्ट विमेंस ऑलराउंडर:हॉकी बॉल से छक्के लगाने की प्रैक्टिस की, टी-20 में सबसे ज्यादा 191 विकेट लिए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment