Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन से 22 रन दूर:रोहित के पास हजार सिक्स लगाने का मौका; हैमिल्टन में कल IND-NZ तीसरा वनडे

    4 hours ago

    1

    0

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल खेला जाएगा। मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2000 रन पूरे करने से 22 रन दूर हैं। वहीं, रोहित शर्मा को करियर के 1000 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ एक छक्का चाहिए। रोहित टेस्ट में 88, वनडे में 383, टी-20 इंटरनेशनल में 205 और IPL में 323 छक्के लगा चुके हैं। ऐसा करते ही रोहित 1000 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम ने ऑकलैंड में पहला वनडे 5 विकेट से और वेलिंगटन में दूसरा मुकाबला 6 विकेट से जीता था। घर में लगातार 11 वनडे सीरीज जीत चुका है न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत से सीरीज हारने के बाद से अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। सेडन पार्क में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी मजबूत है। यहां दोनों टीमों के बीच 8 वनडे खेले गए हैं। न्यूजीलैंड ने 6 और भारत ने 1 मैच जीता है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अपने पिछले 12 पूरे हुए वनडे मुकाबले भी जीते हैं। उसे यहां आखिरी हार फरवरी 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मिली थी। SENA देशों में 5000 रन से 13 रन दूर रोहित रोहित ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 4987 रन बनाए हैं। इसमें 17 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। 13 रन बनाते ही वे इन चारों देशों में 5000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे। गिल पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर पर दबाव पिच पर गेंदबाजों का दबदबा सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में गेंदबाजों का दबदबा रहा है। ऑकलैंड और वेलिंगटन में नमी के कारण गेंद स्विंग और सीम हुई। दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह न्यूजीलैंड में भारत के खिलाफ उसका सबसे कम वनडे स्कोर है। वेलिंगटन में भारत ने अपने 113 रन में से 78 रन चौके-छक्कों से बनाए थे। न्यूजीलैंड के 134 रन में से 60 रन बाउंड्री से आए। पिच पर गेंद रुककर आ रही थी, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए आक्रामक होना पड़ा। हैमिल्टन में भी तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। पिछले साल इस मैदान पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें 175 और 161 रन पर ऑलआउट हुई थीं। मैच पर बारिश की संभावना मंगलवार को बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण भारतीय टीम को मैच से एक दिन पहले इंडोर अभ्यास करना पड़ा। पिच तैयार करने के लिए ग्राउंड स्टाफ को भी सिर्फ आधा दिन मिला। ऐसे में मैदान पर नमी रहने और तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण टॉस भी अहम हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम में चोटों की समस्या न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी अभी तक कन्कशन से उबरकर खेलने के लिए फिट घोषित नहीं हुए हैं। वहीं, ब्लेयर टिकनर बल्लेबाजी के दौरान सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने के कारण अगले दो मैच नहीं खेलेंगे। टिकनर की जगह दूसरे वनडे में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेलने वाले मैट फिशर के तीसरे वनडे में उतरने की उम्मीद है। क्रिस्टियन क्लार्क को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार। न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाद पर दलेर मेहंदी ने तोड़ी चुप्पी:कहा- इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल, परिवार सबसे बड़ी ताकत बना; नेता ने मंच पर किया था अपमानित
    Next Article
    सूर्यकुमार यादव सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे:शिवम दुबे, सरफराज और शार्दूल भी टीम में; 14 नवंबर को हैदराबाद से पहला मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment