Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वास्तु खंड महासमिति का पारिवारिक होली मिलन समारोह:सुंदरकांड पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, बच्चे हुए सम्मानित

    10 hours ago

    1

    0

    गोमतीनगर स्थित वास्तु खंड में वास्तु खंड जनकल्याण महासमिति की एक पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द के साथ होली की खुशियां साझा कीं। समारोह में उत्तर प्रदेश रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर के पूर्व चेयरमैन सुधाकर त्रिपाठी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जनसंपर्क अधिकारी व गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल हुआ जीवंत कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने माहौल को जीवंत बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण सिद्धार्थ शुक्ला और विषद सिंह की संगीतमय प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उनके साथ वेद, गुल्लु, देव और रूही ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर समिति के कई सदस्य मौजूद रहे, जिनमें विवेक शुक्ला, रिंकेश सिंह, दिनेश सिंह, डॉ. ए.के. वर्मा, अनूप गुप्ता, सचिन उपाध्याय, कमल श्रीवास्तव, अनुज वर्मा, स्वतंत्र, ईशान, आयुष, रियांशु और करन शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अमित प्रजापति और सिद्धार्थ शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में निर्माणाधीन मकान से 3.5 लाख की चोरी:बिजली तारों के बंडल व घरेलू सामान ले गए चोर; सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    मिल्कीपुर भाजपा में अंदरूनी खींचतान, सोशल मीडिया पर जंग:2027 चुनाव से पहले संगठन की एकजुटता पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment