Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर भाजपा में अंदरूनी खींचतान, सोशल मीडिया पर जंग:2027 चुनाव से पहले संगठन की एकजुटता पर उठे सवाल

    8 hours ago

    1

    0

    मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के दो प्रमुख नेताओं के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं। इस विवाद से विपक्षी दलों को राजनीतिक लाभ मिलने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। यह विवाद एक सप्ताह पहले तब शुरू हुआ, जब मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने एक कार्यकर्ता की सिफारिश के संबंध में एसडीएम मिल्कीपुर को फोन किया। फोन पर हुई बातचीत के दौरान, उन्होंने वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान को "सरकारी विधायक" कहा और एसडीएम को हल्के में न लेने की चेतावनी दी। इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वर्तमान विधायक के समर्थकों ने पूर्व विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। विधायक चंद्रभानु पासवान के समर्थक सुनील कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि 2022 में जनता ने गोरखनाथ बाबा को हल्के में लिया और उपचुनाव में पार्टी ने भी उन्हें टिकट नहीं दिया। इसके जवाब में, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा के समर्थक आशीष कुमार ने पलटवार करते हुए लिखा कि गोरखनाथ बाबा को जनता ने चुना था, जबकि चंद्रभानु पासवान को सरकार ने विधायक बनाया है। समर्थकों के बीच इस तीखी बयानबाजी से पार्टी कार्यकर्ताओं में खेमेबाजी साफ दिख रही है, जिससे संगठन के भीतर असंतोष और मतभेद की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पूरे मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने मतभेद की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा परिवार है और इसमें किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। त्यागी ने जोर देकर कहा कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता और वर्तमान विधायक को जनता ने ही चुना है। उन्होंने इसे एक "पारिवारिक मामला" बताया और कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। जिलाध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वास्तु खंड महासमिति का पारिवारिक होली मिलन समारोह:सुंदरकांड पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, बच्चे हुए सम्मानित
    Next Article
    'मुझे वोट नहीं दिए थे... तुम्हारा कोई काम नहीं कराएंगे':भदोही में चौकीदार को पेट्रोल डालकर जलाया था जिंदा, अस्पताल में तोड़ा दम; प्रधान पति और बेटे पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment