Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने यूजीसी कानून का विरोध किया:बलिया में बैठक कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया

    13 hours ago

    1

    0

    बलिया में विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ (रजि.) भारत की जिला इकाई ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून का पुरजोर विरोध किया। नारायणी टाकीज परिसर में हुई एक आवश्यक बैठक में संगठन ने होली के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। संगठन ने प्रस्तावित कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की है। महासंघ का मानना है कि यूजीसी रेगुलेशन 2026 धर्म, जाति और सामाजिक सौहार्द पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष पंडित नवीन शुक्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम में वर्ष 2012 के बाद वर्ष 2026 में संशोधन कर यह नया बिल प्रस्तुत किया है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने को भी प्रभावित करने वाला बताया। पंडित शुक्ला ने इस कानून को जनभावनाओं के विपरीत बताते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा नीति में किसी भी प्रकार का बदलाव सभी वर्गों की सहमति और व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही किया जाना चाहिए। समाज के विभिन्न वर्गों में यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लेकर असंतोष व्याप्त है, और इसे वापस लेना ही जनहित में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित कन्हैया पाण्डेय ने की, जबकि संचालन मंडल अध्यक्ष पंडित नवीन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्ष चौबे, मंडल महासचिव पंडित आनंद शंकर मिश्र, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक अंशुमाली पाण्डेय, जिलाध्यक्ष पंडित संजय पाण्डेय, पंडित नरेन्द्र उपाध्याय, पंडित विनोद पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में हाइवे पर अनियंत्रित ऑटो पलटा, चीख-पुकार मची:एक की मौत और तीन घायल, सामने से आ रहे डंपर से बचने में हादसा हुआ
    Next Article
    पीलीभीत में बाइकसवार को कार ने मारी टक्कर, मौत:विदाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, पूर्णागिरी से लौट रहे थे कार सवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment