Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में हाइवे पर अनियंत्रित ऑटो पलटा, चीख-पुकार मची:एक की मौत और तीन घायल, सामने से आ रहे डंपर से बचने में हादसा हुआ

    11 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के पतारा में सामने से ओवरटेक करके आ रहे डंपर से बचने में ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस की मदद से घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर महिला समेत तीन को गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए मामला… कानपुर देहात के आलापुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह सोमवार सुबह ऑटो लेकर कानपुर जा रहा था, तभी कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ पर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रहे डंपर से बचने में ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। घटना के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। हादसे में ऑटो सवार तिलासड़ा गांव निवासी राजकुमार, तरगांव गांव निवासी नेहा कुशवाहा व उनका 12 वर्षीय बेटा अंश कुशवाहा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस की मदद से घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने मजदूर राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परजनों को सूचना देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सीएचसी पहुंचे परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते परिजन पतारा सीएचसी पहुंचे। परिजनो ने बताया कि राजकुमार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद से पत्नी खुशबू समेत 3 वर्षीय बेटा आर्यन और 15 वर्षीय बेटी लाडो का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएचसी में परिजन पत्नी और बच्चों को समझाते दिखे। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद बोले- एक देश-एक वोटर लिस्ट होनी चाहिए:आवारा पशुओं की मौत पर बोले- 2027 में गौ-माता के श्राप से जाएगी सरकार
    Next Article
    विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने यूजीसी कानून का विरोध किया:बलिया में बैठक कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment