Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वंदे मातरम् के जयघोष के साथ निकला राष्ट्रीय एकता मार्च:प्रयागराज में महिलाओं ने तिरंगा लहराया, देशभक्ति के गीत गाए

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में वंदे मातरम् सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता मार्च 2026 का भव्य आयोजन हुआ। राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मार्च में बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुईं। राष्ट्रीय मार्च पूनम संत महिला एवं विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत के नेतृत्व में निकाला गया। मार्च के दौरान पूरा मार्ग वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारे लगे। हाथों में तिरंगा, देशभक्ति के गीत हाथों में तिरंगा लेकर महिलाओं ने देशभक्ति के गीत गाए। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन के बीच महिलाओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। विशेष आकर्षण घोड़े पर सवार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बेटियों की शानदार प्रस्तुति रही। डांडिया खेलते हुए एवं तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया गया। सेना, पुलिस, डॉक्टर का स्वरूप बेटियों ने भारतीय सेना, पुलिस, डॉक्टर एवं अधिवक्ता के स्वरूप धारण कर सहभागिता की। इन बेटियों द्वारा लगभग 25 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर पूरे उत्साह और गौरव के साथ मार्च निकाला गया। विशाल तिरंगे का लहराता हुआ स्वरूप कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा और इसने उपस्थित लोगों में राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल किया। वंदे मातरम् की धुन वंदे मातरम् की धुन पर मातृशक्ति ने नृत्य करते, तिरंगा लहराते अगुवाई की। विशेष अतिथि हितपालस महाराज ने शीर्वचन प्रदान करते हुए वंदे मातरम् मार्च की सफलता पर पूनम संत को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय संयोजिका इजाबेल ब्रांडिस, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत, जिला सचिव सीमा भारतीया, नगर महासचिव रति आर्या, नगर सचिव एकता भारतीया, प्रीति पटेल, मीना पाल, सीमा पटेल, प्रीति भारतीया, कंचन भारतीया, हीरा मणि पाल, प्रगति भारतीया आदि शामिल रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वतंत्रता दिवस पर बरेली में हाई अलर्ट:एसपी सिटी ने रेलवे स्टेशन-होटलों में की चेकिंग,संदिग्धों से पूछताछ
    Next Article
    एटा में नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद:दो किशोरियां घायल; एक बेहोश, डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment