Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेशी भेजने के नाम पर 78 लाख की ठगी:प्रयागराज में 90 लोगों को बनाया शिकार, फर्जी वीजा से भेजे गए चार लोग दुबई में फंसे

    26 minutes ago

    1

    0

    प्रयागराज में विदेश भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का सपना दिखाया और करीब 90 लोगों से लगभग 78 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद अधिकांश लोगों को विदेश नहीं भेजा गया। चार लोगों को दुबई भेजा भी गया तो वे कथित तौर पर फर्जी वीजा के कारण वहां फंस गए। यह मामला प्रयागराज के बख्शी बाजार से सामने आया है। रायबरेली निवासी मोहम्मद हनीफ ने खुल्दाबाद थाने में तहरीर देकर ट्रैवल एजेंट समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। एक को 65 लाख, दूसरे को 13 लाख रुपये दिए हनीफ के मुताबिक, जुलाई 2023 से दिसंबर 2025 के बीच करीब 90 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर रकम जुटाई गई। इनमें से करीब 65 लाख रुपये मोहम्मद मुजतबा खान उर्फ सानू रहमान को और करीब 13 लाख रुपये फैसल खान उर्फ असीम शेख, जकिया खाला और अमन को दिए गए। आरोप है कि रकम अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग लोगों के माध्यम से खातों में जमा कराई गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद किसी को विदेश नहीं भेजा गया। केवल चार लोगों मोहम्मद अय्यूब, रज्जव अली, इबरार अहमद और कमलेश कुमार को दुबई भेजा गया। फर्जी वीजा से दुबई पहुंचे, आज भी फंसे होने का दावा तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इन चारों का मेडिकल तक नहीं कराया गया और न ही एमिरेट्स आईडी बनी। बाद में वीजा फर्जी होने की बात सामने आई। शिकायतकर्ता का दावा है कि चारों लोग अभी दुबई में फंसे हैं और भारत वापस नहीं आ पा रहे हैं। रुपये मांगे तो फोनपे-पेटीएम और चेक का खेल हनीफ का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो आरोपियों ने फोनपे, पेटीएम और दो चेक के जरिए भुगतान का लेनदेन दिखाया। हालांकि, उसके मुताबिक इनमें से एक भी रुपया उसके खाते में नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि इन लेनदेन से जुड़े साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं। 25 लोगों को दुबई बुलाया, 10 दिन बाद लौटाया आरोप है कि ज्यादा दबाव बनाने पर करीब 25 लोगों को दुबई बुलाया गया। सभी को एक होटल में करीब 10 दिन रखा गया। इसके बाद वहां भी पैसों की मांग की गई। रकम नहीं मिलने पर सभी को भारत वापस भेज दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इन लोगों के दुबई जाने और रहने में जो खर्च हुआ, उसकी रकम भी अब उससे मांगी जा रही है। उसका दावा है कि वह पहले ही अपनी आर्थिक क्षमता से कहीं ज्यादा रकम दे चुका है और अब आर्थिक रूप से परेशान है। फर्जी वीजा बनाया, पासपोर्ट मांगने पर धमकाया तहरीर में वाहिद अली उर्फ अंजुम ट्रेवल्स पर करीब आठ लाख रुपये लेकर फर्जी वीजा देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि रकम अलग-अलग खातों में जमा कराई गई। वहीं अटाला निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्ना जूजू पर तीन लाख 50 हजार रुपये लेने और छह पासपोर्ट अपने पास रखने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पासपोर्ट मांगने पर उसे धमकी दी गई। कभी दिल्ली तो कभी विदेश बुलाता रहा हनीफ का कहना है कि पैसे वापस मांगने पर उसे पहले दिल्ली बुलाया गया। वहां अलग-अलग लोकेशन भेजकर उसे लंबे समय तक घुमाया गया। इसके बाद सऊदी अरब, कजाकिस्तान, दिल्ली, दुबई और मुंबई तक बुलाया गया। उसका दावा है कि वह सऊदी अरब में करीब एक महीना, कजाकिस्तान में 14 दिन, दुबई में 59 दिन और मुंबई में 25 दिन रहा। दिल्ली में भी कई महीने रुकना पड़ा। इसके बावजूद आरोपी न तो उससे मिले और न ही पैसे वापस किए। प्रयागराज में ऑफिस पर मिला आरोपी शिकायतकर्ता के मुताबिक, लगातार परेशान होने के बाद उसने आरोपियों की जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान उसे पता चला कि आरोपी प्रयागराज में हैं। इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ बख्शी बाजार स्थित ऑफिस पहुंचा और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि उस समय आरोपियों ने हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा वापस करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में एक भी रुपया वापस नहीं किया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच मोहम्मद हनीफ ने तहरीर में कहा है कि उसके पास रुपये के लेनदेन, बातचीत और अन्य आरोपों से संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं। उसने पुलिस को सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव दास वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 12 हजार रुपए मानदेय मिलेगा:अयोध्या में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, सम्मान समारोह में सौंपी सांकेतिक चेक
    Next Article
    ललितपुर साइबर पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह का खुलासा किया:इंदौर से 2 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार, फर्जी ऐप से शेयर मार्केट में ठगी करते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment