Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के रामायणवेला मंदिर में स्थापित हुआ रामदरबार:आचार्य वेंकटेश भट्ट स्वामी ने कराया अनुष्ठान, जगदगुरु स्वामी वासुदेवाचार्य, चंपत राय रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रामघाट स्थित देवस्थानम श्री रामायणवेला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। ठीक दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। दक्षिण भारत से पधारे आचार्य वेंकटेश भट्ट स्वामी के आचार्यत्व में पंचरात्रागम विधि द्वारा यह अनुष्ठान पूर्ण हुआ।नवनिर्मित श्री रामायणवेला मंदिर में आयोजित इस भव्य समारोह का संयोजन जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नचार्य आचार्य महाराज के निर्देशन में किया गया। महोत्सव में देशभर से संत-महंतों और विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्रीमद् जगदगुरु विद्याभास्कर स्वामी वासुदेवाचार्य महाराज तथा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित अनेक संतों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जगतगुरु रत्नेशप्रपन्नाचार्य ने बताया कि 19 फरवरी से प्रारंभ हुए श्री रामायण मेला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तर और दक्षिण भारत के विद्वानों ने वैदिक परंपरा के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराए। नौ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, प्रवचन और भजन-कीर्तन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज से प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी भक्तों को दर्शन देकर उन्हें सुख और आशीर्वाद प्रदान करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात मंदिर परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्वयं को धन्य माना।महोत्सव के दौरान अयोध्या ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए संत-महंतों ने अपने विचार व्यक्त किए और सनातन परंपरा की एकता पर बल दिया। आयोजन समिति के अनुसार शनिवार को संत सम्मान समारोह के साथ इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत समापन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश भेजने नाम पर ठगी के शिकार पहुंचे गोंडा:36 घंटे बाद भी पांचों आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, कई जिलों से पहुंचे पीड़ित
    Next Article
    गढ़मुक्तेश्वर में छात्राओं ने सहपाठियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया:ई-रिक्शा के पीछे बाइक लेकर चलते दिखे लड़के, सीओ बोलीं- VIDEO प्री-प्लांड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment