Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ऑटो चालक की मौत:जोया से मुरादाबाद जाते समय डिडौली क्षेत्र में हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा बुधवार, 28 फरवरी को सुबह करीब 9 बजे हुआ। मृतक की पहचान जोया के चौकीदारान मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय हाजी खुर्शीद पुत्र मुस्लिम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हाजी खुर्शीद जोया से मुरादाबाद के लिए ऑटो चलाते थे। सुबह भी वह ऑटो लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर गांव के पास पहुंचते ही जोया से मुरादाबाद की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाजी खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाजी खुर्शीद के परिवार में उनकी पत्नी दुरक्शा और दो बेटे अयाज व आगाज हैं। डिडौली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वालियान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतपुर विधायक का अखिलेश पर निशाना:बोले- नारा लगाने से नहीं मिलेगा वोट, सपा में PDA की दुर्दशा थी, अपहरण-लूट से परेशान थे लोग
    Next Article
    फतेहपुर में 3 साल के बच्चे का शव मिला:अरहर खेत से बरामद, लापता अंकुश होने की आशंका; पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment