Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वृंदावन में निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा:घोड़ों पर सवार हुए 18 राजकुमार, अग्र समाज के लोगों ने आरती उतारकर किया वंदन

    4 hours ago

    1

    0

    अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा सोमवार देर शाम वृंदावन में धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसका नगर वासियों तथा अग्र बंधुओं ने स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा एवं आरती उतारकर अभिनंदन किया। संपूर्ण धर्मनगरी महाराजा अग्रसेन के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। गोपीनाथ बाजार से शुरू हुई शोभायात्रा सोमवार की देर शाम शोभायात्रा गोपीनाथ बाजार से प्रारंभ हुई। अग्र बंधुओं ने डोले में विराजित महाराजा अग्रसेन का माल्यार्पण कर नगर भर में आरती उतारी। शोभायात्रा में सर्वप्रथम भगवान गणेश का डोला, मॉ कैलादेवी, कुलदेवी मां महालक्ष्मी, राधाकृष्ण की झांकी तथा अग्र समाज की बालिकाएं मनमोहक डांडिया नृत्य करती चल रहीं थीं। वहीं घोड़ों पर सवार अट्ठारह राजकुमार भी शोभायमान हो रहे थे। जिनके पीछे महाराजा अग्रसेन की पत्नी नागकन्या माध्वी जी तथा स्वयं महाराजा अग्रसेन का डोला चल रहा था। यहां से होकर निकली शोभायात्रा शोभायात्रा नगर भ्रमण करती हुई गोपीनाथ बाजार से रंगजी मंदिर मार्केट, नगर निगम चौराहा, अनाज मंडी, पुराना बजाना, भट्टर भवन, सीएफसी चौराहा, प्रताप बाजार, रेतिया बाजार, लोई बाजार, बनखण्डी महादेव, अठखंभा, बांके बिहारी मंदिर मार्ग होती हुई मोर भवन पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण अंतरराज्यीय ब्रास बैंड, नफीरी और बैंडबाजों की धुन पर अग्रबंधु थिरकते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यह रहे मौजूद इस अवसर पर जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, बसेरा ग्रुप के चेयरमेन रामकिशन अग्रवाल, संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल गया वाले, बाबू गणेश शरन अग्रवाल, आर के एजुकेशन हब के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल एडवोकेट, आलोक बंसल, गिरीश सर्राफ, अशोक अग्रवाल, कपिल मुकुटवाला, अखिल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, अंशु बजाज, सुनील अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कपिल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के विंध्य महोत्सव में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां:अमित, खुश्बू और कीर्ति ने भक्ति गीत गाए; दूसरे राज्यों के कलाकारों ने भी दिखाया हुनर
    Next Article
    कुशीनगर में स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित:102 डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे, मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे मरीज परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment