Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विद्युत विभाग का 'अनुरक्षण माह' शुरू:जौनपुर में गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अभियान

    10 hours ago

    1

    0

    जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत दिलाने के लिए विद्युत विभाग ने 'अनुरक्षण माह' शुरू किया है। यह अभियान 15 फरवरी से 15 मार्च तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कॉर्पोरेशन मुख्यालय के दिशा-निर्देशों पर एक माह के इस अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्मी में ओवरलोडिंग और तकनीकी खामियों से होने वाली बिजली कटौती को न्यूनतम स्तर पर लाना है। अभियान के तहत विद्युत लाइनों के पास से गुजर रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी, जिससे फाल्ट की समस्या से बचा जा सके। इसके अलावा, पावर ट्रांसफार्मर और उनके प्रोटेक्शन सिस्टम की गहन जांच की जाएगी। 11 केवी के इनकमिंग और आउटगोइंग स्विच गियर्स की टेस्टिंग कर खामियों को मौके पर ही ठीक किया जाएगा। विभागीय टीमें फीडर मॉडेम और एमआईएसपी द्वारा स्थापित मीटरों की कार्यप्रणाली की जांच करेंगी। खराब पाए गए मीटरों को तत्काल बदला या ठीक किया जाएगा। 1912 हेल्पलाइन पर प्राप्त बिजली व्यवधान और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों का विश्लेषण कर स्थायी समाधान पर काम होगा। क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदले जाएंगे और तारों की जमीन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे। ढीले जंपर को कसना, पोल पर स्टे वायर की जांच करना और अर्थिंग स्ट्रिप के कसाव को सुनिश्चित करना भी इस अभियान का हिस्सा है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने यह भी बताया कि बिजनेस प्लान के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को फरवरी 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उपकेंद्रों पर मौजूद सामग्री का भी परीक्षण किया जा रहा है, ताकि गर्मी में उपभोक्ताओं को बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में ARTO का लोगों की झड़प, VIDEO:निर्माणाधीन सड़क से गाड़ी निकालने पर विवाद, कार्यक्रम में जा रहे थे
    Next Article
    जिला अस्पताल में पहली बार लगा 50 हजार का इंजेक्शन:हाथरस में हार्टअटैक पर मरीज को लगा नि:शुल्क 'टेनेक्टेप्लाज' इंजेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment