Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधानसभा घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं की नजरबंदी:मनरेगा बचाओ आंदोलन तेज, सरकार ने पुलिस के दम पर रोका

    4 hours ago

    1

    0

    केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को समाप्त करने और उसके स्थान पर 'वीबी-जी राम जी' जैसी नई स्कीम लाने के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन जारी है। प्रदेश में मनरेगा को लेकर आंदोलन चला रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। हालांकि एक दिन पहले से ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को घरों नजरबंद किया जा रहा है। प्रदेश भर के जिलों में कांग्रेस पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लखनऊ आने से रोका जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसे कायराना हरकत करार देते हुए कहा, "कायर सरकार पुलिस के पीछे छिपकर हमारे कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर रही है। सत्ता सुन ले, हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का कुशासन अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है। मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की आर्थिक रीढ़ थी, जो आय, अवसंरचना, कृषि, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देती थी। मोदी सरकार इसे खत्म कर दिया। कांग्रेस पूरे देश में 'मनरेगा बचाओ आंदोलन चला रही प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि जनवरी से ही पूरे उत्तर प्रदेश में चौपाल, धरना-प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अब आंदोलन का दूसरा चरण 17 फरवरी को विधानसभा घेराव के रूप में होगा। यह घेराव मनरेगा मजदूरों के साथ ही प्रदेश में अनियोजित विकास (तोड़-फोड़) के विरोध में होगा। अजय राय ने कहा, "भाजपा के कुशासन और अन्याय ने उत्तर प्रदेश को बेड़ियों में जकड़ दिया है। अब और नहीं। जनता के हक की आवाज बुलंद करने और इस अहंकारी सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए हम आ रहे हैं। सुबह 11 बजे विधानसभा घेराव का ऐलान कांग्रेस ने 17 फरवरी को 11 बजे विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है। "चलो लखनऊ। तानाशाही के खिलाफ हल्ला बोल। पार्टी का दावा है कि पुलिस की इस रोक-टोक के बावजूद घेराव हर हाल में होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बोर्ड एग्जाम के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन शुरू:एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने पर दिया जोर, पहले दिन आई 130 कॉल
    Next Article
    हाईवे पर कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर...VIDEO:अयोध्या में 50 मीटर तक घसीटा, पुलिस कार चालक की पहचान कराने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment