Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्य एक्सप्रेस-वे के खिलाफ किसानों का धरना 13वें दिन:चंदौली में यूपीडा से वार्ता की मांग, सीएम को भी भेजा मांगपत्र

    8 hours ago

    1

    0

    चंदौली में विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे का अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी रहा। यह धरना विकास भवन के पास चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चे के संयोजक और भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने शनिवार को बताया कि मोर्चे ने यूपीडा अधिकारियों से वार्ता के लिए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजा है। किसानों का कहना है कि वे यूपीडा अधिकारियों से वार्ता का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बातचीत की पृष्ठभूमि तैयार करने की मांग की। मोर्चे ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार किसानों से वार्ता नहीं करती है, तो वे अपने खेतों की मेड़ पर बैठकर अधिग्रहण की किसी भी कार्यवाही का विरोध करेंगे। मणिदेव चतुर्वेदी ने बताया कि 58 गांवों के किसान अपनी जमीन नहीं देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसके लिए गांवों में किसानों की बैठकें चल रही हैं और मोर्चा एक बड़ी महापंचायत आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। उनका आरोप है कि विंध्य लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना चंदौली के किसानों को बर्बाद और भूमिहीन बना देगी। इस दौरान राम दुलारे कन्नौजिया, विनोद कुमार विश्वकर्मा, कन्हैया मौर्या, गोपाल सिंह, मंगल सिंह, रामनारायण सिंह यादव, गोविंद कुमार, उदयनारायण, उमेश निषाद, वीरेंद्र कुमार यादव और त्रिभुवन तिवारी सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक:महिला दरोगा नेहा बोलीं- कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें, गुड टच और बैड टच बताया
    Next Article
    मिर्जापुर के कुसियरा फॉल में युवक का शव मिला:परिजन बोले- अकेले नहीं आया होगा, दोस्तों पर जताया शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment