Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक:महिला दरोगा नेहा बोलीं- कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें, गुड टच और बैड टच बताया

    7 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मिशन शक्ति के तहत महिला दारोगा और सिपाहियों ने छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। यहां पर महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने छत्राओं को अपने मौलिक अधिकारों के बारे में बताया कहा यदि आने जाने में रास्ते मे कोई उन्हें परेशान करें तो तुरंत 1090 पर कॉल कर जानकारी दे महिला पुलिस उनकी सुरक्षा करेंगी। घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्थित राम स्वरूप सुभाष स्मारक विद्या मंदिर और नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर पहुंची थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने छात्राओ को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्हें स्वालंबी होने के बारे में बताया घाटमपुर थाने में तैनात महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया कहा कि यदि रास्ते मे कोई उन्हें आने जाने में परेशान करता हो तो वह वूमेन पॉवर 1090 पर फोनकर उसकी जानकारी दे सकती है। इससे उन्हें पुलिस शोहदों पर कार्रवाई करेगी। महिला कांस्टेबल देवकी और शिवानी ने बताया कि अब महिलाएं लड़को से कम नही है। आज महिलाएं भी हवाई जहाज उड़ा रही है। इसके साथ उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तृत से बताया। इंस्पेक्टर बोले- छात्राओं को किया गया जागरूक घाटमपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है, कि आने जाने में कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में 492 बुजुगओं को मिले सहायक उपकरण:सांसद अनूप प्रधान और दो विधायकों ने दिए 2,656 उपकरण
    Next Article
    विंध्य एक्सप्रेस-वे के खिलाफ किसानों का धरना 13वें दिन:चंदौली में यूपीडा से वार्ता की मांग, सीएम को भी भेजा मांगपत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment