Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विंध्याचल पहुंचे CM योगी, 40 मिनट रुकेंगे:मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन; नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की

    3 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मीरजापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11 बजे विंध्याचल स्थित मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह सीधे मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर रवाना हो गए। मंदिर पहुंचने पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा और मंदिर के पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मां विंध्यवासिनी मंदिर गए और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। सीएम के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोका गया था और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थे। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, घाटों, मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारू और व्यवस्थित रखी जाएं। दर्शन के बाद सीएम ने अधिकारियों के साथ नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। प्रशासन को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद सीएम मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी करेंगे। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 12 इलाकों में बिजली कटौती:केस्को मरम्मत और यूटिलिटी शिफ्टिंग का कराएगा काम, 3 घंटे तक का शटडाउन रहेगा
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल:मौका मिलते ही चालक फरार, चकेरी पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment