Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक रमेश मिश्रा बोले- विपक्ष सरकार को बदनाम कर रहा:एनकाउंटर-बुलडोजर कार्रवाई का किया बचाव; रवि यादव एनकाउंटर पर बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं

    14 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया है। उनके अनुसार किसी भी सरकार के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है और वर्तमान सरकार इस दिशा में सफल रही है। विधायक ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल को देखते हुए विपक्ष सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि हाल में सामने आए मामलों में शामिल लगभग 70 प्रतिशत अपराधी समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा अपराधियों के एनकाउंटर किए जा रहे हैं, उनकी संपत्तियां कुर्क की जा रही हैं और अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इससे बदमाशों में पुलिस का भय बना है। कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई रमेश मिश्रा ने कहा कि कुछ युवा प्रलोभन में आकर गलत रास्ता अपना रहे हैं, जिससे अपराध की घटनाएं सामने आती हैं। हालांकि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। रवि यादव एनकाउंटर पर बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं रवि यादव एनकाउंटर मामले में परिजनों द्वारा उठाए गए जातिगत सवालों पर विधायक ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने कहा कि चाहे कोई ठाकुर हो, ब्राह्मण हो, यादव हो या किसी अन्य बिरादरी से जुड़ा हो, अपराध करने पर उसके खिलाफ समान कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की नजर में अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसकी जाति नहीं देखी जाती। अखिलेश यादव पर साधा निशाना समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपराधियों के पक्ष में खड़ा होता है और एनकाउंटर को जाति से जोड़ने की कोशिश करता है। विधायक ने कहा कि सरकार केवल अपराध और कानून व्यवस्था के आधार पर कार्रवाई करती है। उन्होंने याकूब मेमन प्रकरण का उल्लेख करते हुए विपक्षी दलों पर आतंकवादियों के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगाया। आजाद हिंद हत्याकांड का भी किया जिक्र रमेश मिश्रा ने आजाद हिंद हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार ने रवि यादव का नाम लिया था। परिवार के बयान के आधार पर उसे मुख्य आरोपी माना गया और पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। सौम्या बिंद की सीएम से मुलाकात पर क्या बोले सौम्या बिंद की मुख्यमंत्री से मुलाकात के सवाल पर विधायक ने कहा कि यह भाजपा के आंतरिक अनुशासन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी वरिष्ठ नेता ने मुलाकात का समय लिया है तो वही पूरी प्रक्रिया का निर्वहन करेगा। इसके लिए किसी विशेष जिले के नेता का आगे आना जरूरी नहीं होता। अमोद सिंह मामले में सांसद को दी नसीहत सपा सांसद प्रिया सरोज द्वारा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमोद सिंह के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे पर विधायक ने कहा कि एक सांसद के रूप में उन्हें व्यापक सोच रखनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विवादित तस्वीर प्रिया सरोज के सोशल मीडिया अकाउंट पर पहले से मौजूद थी। मिश्रा ने कहा कि यदि किसी ने वही तस्वीर साझा की है तो मामले को इतना तूल नहीं दिया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि तस्वीर एआई जनरेटेड नहीं थी। हालांकि उन्होंने माना कि अमोद सिंह के मामले को बैठकर समझाया जाएगा और पार्टी स्तर पर इस पर चर्चा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाटर कूलर के उद्घाटन पर कचहरी में विरोध:मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम टला, बार संघ का नाम न लिखे जाने पर भड़के
    Next Article
    'जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' की मांग:आरक्षण, जातीय जनगणना, पदोन्नति में आरक्षण और मॉब लिंचिंग पर सख्त कानून की मांग; एडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment