Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक त्रिभुवन राम बोले-स्मार्ट टाउन का संकल्प करेंगे पूरा:जनता के बीच हूं, चुनाव तो 100% लडूंगा; पार्टी पर भरोसा है, फिर टिकट मिलेगा

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी की अजगरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक त्रिभुवन राम का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़कों, पुल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर सबसे ज्यादा काम कराया है। पूर्व में लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख अभियंता रह चुके त्रिभुवन राम का दावा है कि अजगरा को आदर्श विधानसभा बनाने का उनका संकल्प है। चोलापुर को स्मार्ट टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने विकास कार्यों, अपने चार साल के कामकाज और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: अजगरा विधानसभा में अब तक जनता को क्या मिला? जवाब: अजगरा तीन अलग-अलग विधानसभाओं के हिस्सों को मिलाकर बनाई गई नई विधानसभा है, जो पहले उपेक्षित रही। पिछले कुछ वर्षों में यहां जो भी विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं, वे इसी अवधि के हैं। सड़क, बिजली और पुल जैसे बुनियादी कामों पर लगातार ध्यान दिया गया है। एक नया पुल भी स्वीकृत होने जा रहा है, जो करीब 56 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और गाजीपुर के तेतारपुर को धौरहरा से जोड़ेगा। इसके अलावा दानगंज क्षेत्र के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सब-स्टेशन स्वीकृत कराया गया है, जिस पर काम चल रहा है। मिनी स्टेडियम और उत्सव भवन जैसी परियोजनाएं भी शुरू होने वाली हैं। हमारा संकल्प है कि अजगरा को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित किया जाए। सवाल: पिछले चार सालों में किए गए कामों को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: विधायक के काम का असली मूल्यांकन तो जनता करती है। जनता हमारे काम से कितनी संतुष्ट है, यही सबसे महत्वपूर्ण है। अगर व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो मैं अपने काम को 10 में 10 और 100 में 100 प्रतिशत मानता हूं, क्योंकि मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया है। सवाल: आपकी विधानसभा में इन चार वर्षों में कौन-कौन से बड़े काम हुए? जवाब: बाबतपुर से बलई पट्टी होते हुए चौबेपुर तक की सड़क पहले काफी खराब थी और लोगों को बहुत परेशानी होती थी। वहां करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से रेल ऊपरगामी सेतु (आरओबी) बनाया गया है, जिसका जल्द उद्घाटन होने वाला है। इसके अलावा चोलापुर बाजार की सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 72 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत कराई गई है। हमारा संकल्प है कि चोलापुर को स्मार्ट टाउन के रूप में विकसित किया जाए और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। सवाल: क्या आगे भी आप चुनाव मैदान में रहेंगे? जवाब: जब मैं लगातार काम कर रहा हूं और जनता के बीच हूं तो चुनाव भी जरूर लड़ूंगा। जनता ने ही मुझे विधायक बनाया है और जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। सवाल: क्या आपको पार्टी से दोबारा टिकट मिलने का भरोसा है? जवाब: मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी मेरे काम और जनता की संतुष्टि को देखते हुए मुझे फिर से मौका देगी। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के काम का मूल्यांकन करती है और मुझे भरोसा है कि पार्टी मुझ पर विश्वास बनाए रखेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आज आएंगे काशी:बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन, रूद्राक्ष में सत्संग का कार्यक्रम
    Next Article
    डीएम बोले- गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त:फिरोजाबाद में कालाबाजारी पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment