Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी:पांच साल की बेटी ने मां को फंदे पर देखा, घर वाले नहीं बता सके कारण

    17 hours ago

    1

    0

    अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सांफर गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान लगभग 30 वर्षीय सोनी, पत्नी मोहित शंखवार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। सोनी ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सबसे पहले उसकी पांच वर्षीय बेटी सानबी ने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। मां को फंदे पर देख बच्ची घबरा गई और रोते हुए शोर मचाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और सोनी को फंदे पर लटका पाया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कांवड़ यात्रा जारी, हजारों श्रद्धालु शामिल:कल मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, सिकंद्राराऊ-मथुरा रोड पर सबसे ज्यादा भीड़
    Next Article
    मथुरा डिप्टी कमिश्नर के भाई की बांके से हत्या:हरदोई में घर में लहूलुहान मिला, मरने से पहले अंतड़ियां समेटते हुए बोला- अभी जिंदा हूं, भाई को आने दो..

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment