Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    VD Satheesan बोले, Kerala सरकार किसी दबाव में नहीं झुकेगी, Vande Mataram पर स्थिति साफ की

    1 hour from now

    1

    0

    केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार वंदे मातरम् गायन के मुद्दे पर किसी के आगे नहीं झुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रीय गीत मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) या जमात-ए-इस्लामी के आगे नहीं झुकेगी। सतीशन उन आरोपों का संदर्भ दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने वंदे मातरम् गायन के मुद्दे पर राजनीतिक दबाव में घुटने टेक दिए हैं।उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह ऐसी सरकार नहीं है जो किसी के आगे झुक जाए। कोई भी इस सरकार पर किसी तरह का दबाव नहीं बना सकता। केरल में कोई भी जाति या धर्म आधारित संगठन या आंदोलन इस सरकार पर कोई दबाव नहीं डाल सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दबाव में आने वाली सरकार नहीं है।आप सभी यह बात जानते हैं।’’ केरल में सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत पूरा नहीं गाया गया था, जिसकी भाजपा ने तीखी आलोचना की थी। भाजपा ने कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार पर आईयूएमएल और जमात-ए-इस्लामी द्वारा नियंत्रित होने का आरोप लगाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maoist leader Azad को Odisha Court ने स्वामी लक्ष्मणानंद हत्याकांड में किया बरी
    Next Article
    Jharkhand Govt ने जारी की रद्द 44 recruitment exams की सूची, JPSC-JSSC में होगा सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment