Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bengal में 16 अगस्त से Ayushman Bharat योजना लागू होगी, 1.5 करोड़ परिवारों को फायदा

    1 hour from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में 16 अगस्त से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाएगी। इस योजना के दायरे में करीब 1.5 करोड़ परिवारों के छह करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। सरकार ने कहा कि इस योजना की शुरुआत राज्य के लिए एक नया दिन होगा।इसके साथ ही सरकार ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों के दौरान राज्य के लोगों को केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा गया। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक बिना नकद भुगतान के इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मार्गदर्शन में इस योजना को लागू किया जाएगा और आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।यह योजना शुरुआती तौर पर राज्य की स्वास्थ्य साथी योजना और प्रस्तावित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ-साथ संचालित होगी। मंत्री ने कहा, हर कोई इस योजना का लाभ उठा सकेगा। किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है कि उसे योजना से वंचित कर दिया जाएगा।सरकार की योजना अगले तीन महीनों में तीनों योजनाओं की समीक्षा करने और उसके बाद लाभार्थियों को बिना किसी असुविधा के स्वास्थ्य साथी योजना को धीरे-धीरे बंद करने की है। सरकार के अनुसार, राज्य के कुल 1,930 अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया गया है, जिनमें 1,303 निजी और 627 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि अस्पताल जाते समय वे अपना आधार कार्ड अपने पास रखें।अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान भारत कार्ड नहीं है, वे अस्पताल में ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS Chief Mohan Bhagwat का बड़ा बयान, लोकतंत्र में Protest और Debate जरूरी, पर नागरिक कर्तव्य न भूलें
    Next Article
    मोदी बोले- दिमागी नक्सलियों को पहचानें, उन्हें अलग करें: ये समाज को भटका रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment