Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Champaran में बेकाबू बस की टक्कर से 5 की मौत, कार्यक्रम में मची भगदड़

    4 hours from now

    1

    0

    बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों की भीड़ में एक बस के घुस जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार रात लगभग पौने 11 बजे लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊ टोला में लौरिया मार्ग पर हुई।नरकटियागंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजय प्रकाश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश में बस सड़क किनारे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे लोगों की भीड़ में घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सिंह ने बताया कि बेतिया जाने वाली बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आ रही थी।सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए हैं। मृतकों की पहचान बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और झांगुर राम के तौर पर हुई है। यह कार्यक्रम देवेंद्र दुबे की बेटी की ‘छठी’ (बच्चे के जन्म के बाद की रस्म) के मौके पर आयोजित किया गया था।गंभीर रूप से घायलों का इलाज लौरिया के एक मेडिकल सेंटर में चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। दोनों वाहनों के चालक अफरा-तफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।’’ उन्होंने बताया कि दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घटना में घायल लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nayab Singh Saini ने Bhagwant Mann पर कसा तंज, कहा- पंजाब में सिर्फ मजाक कर रहे सीएम
    Next Article
    Vande Mataram Controversy | BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला! 'वंदे मातरम्' को लेकर तुष्टिकरण का आरोप, कहा- संसद और संविधान से ऊपर नहीं CWC

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment