Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी बोले- लड़के घर में झाड़ू-पोंछा ज्यादा लगाने लगे:इसीलिए मेरिट में लड़कियां ज्यादा; 10-12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया

    18 hours ago

    2

    0

    ‘लोग मानते थे कि बेटियां घर में मां का सहयोग करती हैं। लेकिन अब लग रहा है कि लड़के घर में झाड़ू-पोछा लगा रहे हैं। या फिर मां-बाप उनसे सब्जी मंगवाने का ज्यादा काम ले रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ छात्र मुहल्ले में झाड़ू लगा रहे हों। इसलिए अब बेटियां मेरिट में ज्यादा आ रहीं हैं।’ सीएम योगी ने सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रदेश के 75 जिलों के टॉप-10 में स्थान पाने वाले 223 विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 85 छात्र और 138 छात्राएं शामिल थीं। लखनऊ के अलावा सभी 75 जिलों में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इनमें 1,459 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। छात्रों के साथ ही उनके माता-पिता और प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई और संस्कृत शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स समारोह में शामिल किए गए। योगी के भाषण की 6 अहम बातें… 1. परीक्षा परेशान करने के लिए नहीं होनी चाहिए योगी ने कहा- परीक्षा छात्र-छात्राओं को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास पैदा करने के लिए होनी चाहिए। प्रश्नपत्र ऐसा नहीं होना चाहिए कि छात्रों के पसीने छूट जाएं। वह शिक्षक अच्छा नहीं माना जाता, जो विद्यार्थियों को परेशान करने के लिए कठिन प्रश्न पूछता है। अक्सर मैंने देखा है कि ऐसे शिक्षकों को स्वयं भी प्रश्नों के उत्तर नहीं पता होते। नौ साल पहले स्थिति कुछ ऐसी ही थी। 2. छोटे बच्चों को स्मार्टफोन मत दीजिए अभिभावक ही बच्चे का पहला गुरु होता है। आजकल देखा जाता है कि 2-3 साल का बच्चा रोता है तो माता-पिता उसे स्मार्टफोन थमा देते हैं। बच्चा रो रहा है तो उसे कुछ देर रोने दीजिए या ऐसी गतिविधियों में लगाइए, जिससे उसका रचनात्मक विकास हो। हमारे यहां ज्ञान की समृद्ध परंपरा रही है। विद्या का दायरा बहुत व्यापक है। यह केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है। 3. इंटरव्यू में कोई फॉलोअर्स नहीं पूछता अपने अभिभावकों पर स्मार्टफोन दिलाने का दबाव मत बनाइए। हमने आपको टैबलेट दिए हैं, उनका उपयोग कीजिए। अखबार पढ़िए और टीवी पर समाचार भी देखिए। सोशल मीडिया पर बहुत अधिक समय न बिताइए। यदि इस्तेमाल करना ही है तो 10-15 मिनट या अधिकतम आधा घंटा पर्याप्त है। जितना अधिक आप उसकी ओर जाएंगे, उतना ही उसमें उलझते जाएंगे। उसका परिणाम शून्य होता है। सोशल मीडिया पर सही कंटेंट की संख्या बहुत कम है, फिर उसके पीछे भागने की क्या जरूरत है? किसी इंटरव्यू में आपसे यह नहीं पूछा जाएगा कि आपके कितने फॉलोअर्स हैं। 4. पंजाब के छात्र नकल के लिए यूपी आकर परीक्षा देते थे योगी ने कहा- 9 साल पहले नकलविहीन परीक्षाएं नहीं होती थीं। मेरिट का कोई महत्व नहीं था। यह पता ही नहीं चलता था कि कौन मेधावी है। पंजाब के छात्र पूर्वी उत्तर प्रदेश में आकर परीक्षा देते थे। कई बार परीक्षा किसी और की होती थी और उसे कोई दूसरा व्यक्ति देता था। पहले शिक्षकों की भर्ती भी नहीं होती थी और स्कूलों की स्थिति भी अच्छी नहीं थी। आज हालात बदल चुके हैं। अब 56 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा 14-15 दिनों में पूरी हो जाती है। 14-15 दिनों के भीतर परिणाम घोषित हो जाता है। समय पर मार्कशीट भी मिल जाती है। पहले इसमें तीन-चार महीने लग जाते थे। 5. भ्रम में मत रहो कि मैं ही सब जानता हूं आत्मविश्वास अच्छी बात है, लेकिन यह मत मानिए कि मैं ही सत्य हूं या मैं ही सब कुछ जानता हूं। इस भ्रम में कभी मत रहिए। व्यक्ति तब असफल होता है, जब वह अतिआत्मविश्वास में आकर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने लगता है। जब आप साफ नीयत और ईमानदारी के साथ किसी भी क्षेत्र में काम करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। व्यावाहरिक ज्ञान से खुद को मजबूत बनाइए। अपनी परंपराओं को समझिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए मेहनत ही एकमात्र विकल्प है और मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। 6. शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी समय निकालिए यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति डॉक्टर, इंजीनियर या प्रशासनिक सेवा में ही जाए। आप एक अच्छे समाजसेवी भी बन सकते हैं। अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनिए, लेकिन इसे केवल औपचारिकता न बनने दीजिए। जिस भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसकी जानकारी स्वयं प्राप्त कीजिए और अच्छी बातों को अपने जीवन में शामिल कीजिए। ज्ञान प्राप्त करने के द्वार कभी बंद मत कीजिए। गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, उनका सदुपयोग कीजिए। कुछ समय शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी निकालिए। समय पर जागना, सोना और संतुलित भोजन करना जरूरी है। साथ ही समाज और देश के लिए कुछ करने का जज्बा भी होना चाहिए। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में 17 साल की नेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी की हत्या:3600 रुपए के लिए वारदात, 45 दिन बाद पुलिस चौकी के पास मिला शव मेरठ में नेशनल महिला कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल (17) की हत्या कर दी गई। फास्टफूड की दुकान चलाने वाले आरोपी ने 3600 रुपए के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने 15 अप्रैल को अनुष्का को किडनैप किया। उसी रात पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 63 जिलों में बारिश का अलर्ट:झांसी में बरसात, संभल में आंधी से पेड़-पोल उखड़े; प्रदेश में 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    बच्चे को कमर से बांधकर 80-फीट टॉवर पर चढ़ी रेप-पीड़िता:गोंडा में बोली- आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ; DM के आश्वासन पर 6 घंटे बाद उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment