Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे को कमर से बांधकर 80-फीट टॉवर पर चढ़ी रेप-पीड़िता:गोंडा में बोली- आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ; DM के आश्वासन पर 6 घंटे बाद उतरी

    18 hours ago

    2

    0

    गोंडा में एक रेप पीड़िता अपने तीन साल के बच्चे को पीठ पर बांधकर 80 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। पीड़िता का आरोप था कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एडीएम, एएसपी सहित कई अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। महिला को नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने लगे। अधिकारियों ने खुद बात की, आरोपी की मां से बात कराई, लेकिन वह नहीं मानी। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद डीएम प्रियंका निरंजन ने बात की। उनके आश्वासन पर महिला मानी, फिर बच्चे के साथ नीचे उतरी। महिला सोमवार सुबह करीब 9 बजे कोतवाली क्षेत्र स्थित रघुकुल विद्यापीठ परिसर में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब 50 फीट की ऊंचाई पर बैठी रही। रघुकुल विद्यापीठ पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विद्यालय है। जानिए पूरा मामला… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे महिला रघुकुल विद्यापीठ स्कूल के दूसरे गेट से परिसर में दाखिल हुई। कैंपस में लगे मोबाइल टॉवर के पास पहुंची। फिर अपने बच्चे को साड़ी के सहारे कमर में बांधकर टॉवर पर चढ़ गई। करीब 50 मीटर ऊंचाई पर जाकर वह बैठ गई। यह टॉवर डीएम आवास से करीब 100 मीटर दूर है। इसी बीच टॉवर पर चढ़ी महिला की नजर किसी पर पड़ी। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। एएसपी पूर्वी अजीत कुमार पाठक मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। सब उससे नीचे उतारने के लिए मान-मनौव्वल करने लगे। महिला ने नीचे उतरने से इनकार कर दिया। पुलिस माइक पर उसे नीचे उतरने के लिए अनुरोध करती रही। फिर सीओ सिटी आनंद राय ने महिला को माइक पर ही अपना मोबाइल नंबर नोट कराया। इसके बाद महिला ने सीओ के मोबाइल पर कॉल किया। महिला ने बताया- गांव के ही राम अकबाल नामक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया था। उसने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस आरोपी को अरेस्ट नहीं कर रही है। आरोपी उसे परेशान कर रहा है। एडीएम भी मौके पर पहुंचे, महिला को सब मनाने में जुटे उधर, महिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना के बाद एडीएम आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विश्वामित्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने उसे कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नीचे उतरने को कहा, लेकिन नहीं मानी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तरबगंज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्चे के लिए पानी और बिस्कुट भेजा मनाने में लगे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने टॉवर पर चढ़ी महिला और उसके बच्चे के लिए पानी और बिस्कुट भेजवाया। दो पुलिसवालों को पानी और बिस्कुट लेकर टॉवर पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड विभाग के दरोगा नितेश कुमार शुक्ला और SDRF के सिपाही राकेश कुमार दो घंटे से टॉवर पर ही उसे समझाते रहे। उन्हें पीड़ित महिला ने बताया- वह अपनी शिकायत लेकर लखनऊ से गोंडा तक कई बार चक्कर लगा चुकी है। आश्वासन दिया जाता कि उसके प्रकरण से संबंधित दस्तावेज कार्रवाई के लिए भेजे जा रहे हैं। वह पांच बार पुलिस कप्तान को भी प्रार्थना पत्र दे चुकी है। अधिकारियों ने उससे कहा कि जब आरोपी उसे अपने साथ रख रहा था, तब वह उसे छोड़कर क्यों आई। साथ ही यह भी कहा गया कि मामले से संबंधित कागजात थाने भेजे जा रहे हैं। महिला ने बताया कि वह डीआईजी और कमिश्नर कार्यालय भी गई थी। उसका आरोप है कि उसने तरबगंज क्षेत्राधिकारी (सीओ) के सामने रो-रोकर अपनी बात रखी, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोपी की मां मौके पर पहुंची, कॉल पर कहा- बेटी उतर जाओ पुलिसवालों ने महिला की बात आरोपी राम अकबाल की मां से वीडियो कॉल के माध्यम से कराई। फिर भी वह नहीं मानी। राम अकबाल की मां ने बताया कि उनके बेटे का फोन बंद है। उन्हें यह नहीं पता कि वह कहां है। महिला से हाथ जोड़कर नीचे आने की अपील करते हुए कहा कि उसके और बच्चों के रहने-खाने सहित पूरे खर्च की जिम्मेदारी उनका परिवार उठाएगा। इसके बाद महिला टॉवर से नीचे उतरी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- 'बकरीद पर सूर्या की हत्या कर मुस्लिमों को बदनाम किया':पड़ोसी बोले- असद का एनकाउंटर सही, खून का बदला खून होना चाहिए 'बकरीद पर हत्या से देश में यह मैसेज गया कि मुसलमान लड़के ने घर बुलाकर हिंदू बच्चे का कत्ल कर दिया। पुलिस और सरकार ने जो किया, वो अच्छा किया। इससे हम बहुत खुश हैं।' ये कहना है गाजियाबाद के खोड़ा में रहने वाले मोहम्मद इमरान का। 28 मई को बकरीद के दिन असद (20) ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 11वीं के छात्र सूर्य प्रताप सिंह ‘सूर्या’ (17) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मोनिका यादव पति संग नौचंदी मेला पहुंचीं:हरियाणवी डांस शो देखा, 2016 में धर्मेंद्र यादव से तलाक, 3 दिन पहले दूसरी शादी की
    Next Article
    'मेरी बेटी की लाश नहीं...वह कभी जींस नहीं पहनी':मां बोलीं- उसके बायकट बाल थे, 45 दिन बाद मिला था शव; अब DNA टेस्ट कराएगी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment