Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘योगी हमारे प्रोजेक्ट के लिए बजट नहीं देते’:बलिया के सपा MLA जेपी अंचल बोले– अखिलेश का दिया अस्पताल चालू नहीं हुआ, 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए लड़ूंगा

    10 hours ago

    1

    0

    बलिया के बैरिया विधान सभा से सपा विधायक जय प्रकाश अंचल 2027 के लिए खुद को सपा का मजबूत दावेदार मान रहे हैं। उनका कहना है कि मेरे क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम सपा सरकार में हुए हैं। मैंने अपनी विधायक निधि से 150 से ज्यादा सड़कें बनवाई हैं। आगे भी ये काम जारी रहेगा। उनका कहना है कि भाजपा सरकार भेदभाव करती है। हमारे विकास के प्रस्तावों को दरकिनार कर दिया जाता है, जबकि भाजपा के विधायकों एक्स्ट्रा बजट दिया जाता है। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधायक से भास्कर रिपोर्टर ने बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : जितने बड़े काम हैं, वो समाजवादी पार्टी की सरकार में हम लोगों के प्रयास से हुए हैं। रेवती से लालगंज मार्ग हो या बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग का चौड़ीकरण, बैरिया को नगर पंचायत बनाने, बैरिया में अग्निशमन केन्द्र, मण्डी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बालिका डिग्री कॉलेज, पालिटेक्निक, तीन-तीन सब स्टेशन हम लोगों ने बनवाये। इसके अलावा बाबा बालक दास सेतु निर्माण, बीएसटी बन्धा, गंगा नदी पर 350 करोड़ का पुल, 100 बेड का अस्पताल भी बनवाया गया। बीजेपी सरकार हम लोगों का सहयोग नहीं कर रही। अपनी निधि से गांवों में सीसी, पीसी और इंटरलॉकिंग के काम कराए जा रहे हैं। प्रश्न: साढ़े चार साल में सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: हम सड़कें बनवा रहे हैं। लगभग डेढ़ सौ से ऊपर सड़कों का निर्माण अपनी विधायक निधि से कराया है। मुख्यमंत्री हम लोगों के प्रस्ताव को किनारे कर देते हैं। जबकि भाजपा के एमएलए को अतिरिक्त बजट देकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार भले ही मदद न करे, जहां तक संभव होगा हम लोग कार्य करेंगे और जनता के हित में लड़ते रहेंगे। सवाल : ऐसा कौन सा बड़ा काम जो नहीं करा पाए? जवाब: गंगा नदी पर पक्का पुल का काम सपा सरकार में शुरू हो गया था लेकिन आज तक वो पूरा नहीं हो पाया। इसके अलावा अखिलेश सरकार में बना सोनबरसा का 100 बेड का अस्पताल सरकार पूरी तरह से चालू नहीं करा सकी। यही हाल हमारे मंडी का है। मंडी अगर चालू हो जाती तो किसानों को बड़ा लाभ होता। बाढ़ के समय गोपाल नगर टाड़ी में सैकड़ों घर गिरकर नदी में विलीन हो गए। कोई बंधे पर शरण लिये है तो कोई पुरानी रेलवे लाइन पर। सरकार उन्हें बसा नहीं पाई। चक्की नौरंगा में कटान पीड़ितों में कुछ को पट्टा दिया गया। बाकी लोग बिहार के बंधे पर शरण लिए हुए हैं। इन्हें आसरा नहीं दिला पाए। सवाल: क्या 2027 में आप टिकट के दावेदार होंगे? जवाब: देखिए, 2027 में हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में 2027 में सपा की लहर चल रही है। गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित, पीड़ित भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुके हैं। महंगाई से हर परिवार त्रस्त है। शिक्षा मंहगी हो गई है। छात्रों को आधी अधूरी छात्रवृत्ति प्राप्त हो रही है। सवाल: समाजवादी पार्टी आपको ही को टिकट देगी, कितना विश्वास है? जवाब: हमें 100 परसेंट विश्वास है। सपा ने जबसे मुझे टिकट देकर बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ाने का काम किया, तबसे वोट का‌ ग्राफ हमेशा बढ़ता गया। हम जितना वोट पाए थे उससे अधिक वोट अपने लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय को दिलाकर लोकसभा में भेजा। सपा का यहां दिन प्रतिदिन ग्राफ बढ़ रहा है। हम लोग जो भी काम करते हैं,वो सबके हित के लिए करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा पर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव:अलीगढ़ में ​कॉलेज में घुसे युवक तेजाब डालने की देते थे धमकी, 3 जेल भेजे
    Next Article
    गुलरिहा में बनेगा आधुनिक इंटरटेनमेंट जोन:गेम्स और मनोरंजन की मिलेगी कई सुविधाएं, स्विमिंग पूल से जिम तक रहेगी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment