Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी का ऐलान- जल्द सरकार यूथ पॉलिसी लेकर आएगी:युवाओं की प्रतिभा में ही यूपी की शक्ति; अराजकता पर जीत हासिल करनी है

    5 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने लखनऊ में शनिवार को कहा- हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट हो। इसलिए सरकार जल्द ही एक 'यूथ पॉलिसी' लेकर आ रही है। इससे इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ प्रदेश के युवाओं के कौशल, नवाचार और रोजगार को गति दी जाएगी। योगी ने कहा- युवाओं की प्रतिभा ही यूपी की असली शक्ति है। हम अपने डेमोग्राफिक डिविडेंड को विकास के इंजन में बदल रहे हैं। Gen-Z और Gen-Alpha के लिए एआई, मशीन लर्निंग और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नए द्वार खोले जाएंगे। हम युवाओं को 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना' के तहत ब्याजमुक्त और गारंटी-मुक्त लोन दे रहे हैं। सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि अगर अराजकता और अशिक्षा पर विजय प्राप्त करनी है, तो हमें देश को बांटने और कमजोर करने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा। उन्होंने साफ कहा है कि देश में सिर्फ चार मुख्य जातियां हैं- गरीब, युवा, महिला और किसान। इसलिए जब हम इनके लिए निष्ठा से काम करेंगे, तो परिणाम और भी बेहतर होंगे। इससे पहले सीएम ने विधान भवन पर झंडा फहराया। योगी पगड़ी पहनकर पहुंचे थे, जबकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक धोती-कुर्ता में नजर आए। सीएम योगी ने बच्चों से तिरंगे वाले गुब्बारे हवा में उड़वाकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन किया। उधर, पूरे प्रदेश में घरों से लेकर दुकानों और बड़ी-बड़ी इमारतों पर तिरंगा लहरा रहा है। चौराहों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक को तिरंगी झालरों और झंडों से सजाया गया है। चारों तरफ देशभक्ति के गाने गूंज रहे हैं। जगह-जगह ध्वजारोहण किया जा रहा है। आगरा में बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, तो काशी में बाबा विश्वनाथ का तिरंगा स्वरूप में शृंगार किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरें- यूपी के स्वतंत्रता दिवस के जश्न से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी:हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र धारण किए हैं, 50 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किया
    Next Article
    आर्केस्ट्रा की रंजिश में कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या:प्रतापगढ़ में पत्नी बोली- पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाइयों को भी तड़पा-तड़पाकर मारो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment