Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले का पुतला फूंका:लखनऊ में बिहार के मौलाना की शव यात्रा निकाली, पेट्रोल डालकर आग लगाई

    3 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम का युवाओं ने आज लखनऊ में पुतला फूंका। युवाओं ने मौलाना की हजरतगंज में शव यात्रा निकाली। उसके बाद चौराहे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मौलाना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की। देखिए 3 तस्वीरें… ‘पुतले जैसा मौलाना का हाल करेंगे’ प्रदर्शन कर रहे जतिन शुक्ला ने कहा कि हम लोगों ने बिहार के मौलाना सलीम का पुतला जलाया है। होली और रमजान के पवित्र महीने में उसने अपनी मानसिकता दिखाई है। योगी इतने बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। संत हैं। उनकी मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज हम लोगों ने उसका पुतला फूंका है। अभी उसके ऊपर मुकदमा लिखवा कर जेल भेजवाने का काम करेंगे। जैसे पुतला जल रहा है वैसे मौलाना जैसे मानसिकता के लोग भी जलेंगे। जतिन ने बताया- मौलाना ने तकरीर के दौरान सीएम आदित्यनाथ की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उत्तर प्रदेश लागू गोकशी कानून और पुलिस को लेकर गलत बयान दिया। इससे पूरे प्रदेश में आक्रोश है। ‘मां भारती पर की टिप्पणी’ जतिन ने कहा की ये जांच का विषय है कि क्या ऐसे लोगों को किसी का संरक्षण तो नहीं मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी प्रकरण में कांग्रेस और सपा के लोग एकता और भाईचारा की बातें कर रहे थे। आज इस विषय पर वह सभी लोग मौन हैं। यह उनकी राजनीतिक गरिमा को दर्शाता है। किसी की मां पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गलत है। योगी सन्यासी हैं, जो अपने घर परिवार को छोड़कर चले आए थे। योगी की मां पूरे भारत देश की मां हैं। यह टिप्पणी योगी की मां पर नहीं, बल्कि मां भारती पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा 15 मार्च को मनाएगी पीडीए दिवस:भदोही में मासिक बैठक में एसआईआर और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
    Next Article
    बिजनौर में जयमाला से पहले शादी में पहुंची प्रेमिका:पुलिस के साथ आकर रुकवाई शादी, लिव-इन में रख रहा था दूल्हा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment