Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी-मोदी, त्रिशूल-फरसा पिचकारी की डिमांड:20 रुपए से लेकर 1500 रुपये तक के आइटम, नकली दाढ़ी-मूंछें और मुखौटे खूब बिके

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होली के त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के बाजारों में जगह-जगह रंग और पिचकारी की दुकानों पर दिनभर खरीदारी चलती रही। बच्चों के बीच योगी-मोदी की तस्वीरों वाली पिचकारियों की खास मांग रही। वहीं त्रिशूल और फरसा के आकार की पिचकारियां भी खूब पसंद की गईं। होली का त्योहार बुधवार को रंगों के साथ खेला जाएगा। ऐसे में मंगलवार को बाजारों में रंगों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। ग्राहक अपनी पसंद के रंग और गुलाल खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे। इस बार होली के त्योहार पर आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बच्चों को कार्टून कैरेक्टर के साथ-साथ हथौड़ा, फरसा, त्रिशूल और वीणा के आकार वाली पिचकारियां आकर्षित किया। युवा होली के गानों पर धूम मचाने के लिए रंग-बिरंगी विग, नकली दाढ़ी, मूंछें और मुखौटे खरीदते नजर आए। शहर के रेलवे रोड, किराना बाजार, चौक, घुमना, तिकोना, पक्का पुल, लालसराय, लिंजीगंज, मुन्नीगंज, भोलेपुर और फतेहगढ़ जैसे प्रमुख स्थानों पर पिचकारी और रंग की दुकानें सजी हैं। इन दुकानों पर पारंपरिक पिचकारियों के अलावा थंडर सिलेंडर, मैजिकल बम, हथौड़ा, फरसा, त्रिशूल और तलवार के आकार की आकर्षक पिचकारियां भी उपलब्ध हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक के विभिन्न आइटम मौजूद हैं। होली की बधाई लिखी टी-शर्ट्स के साथ-साथ सफेद कुर्ता-पजामा भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। टी-शर्ट्स 100 रुपये से 200 रुपये तक में मिल रही हैं, जबकि मुखौटे 20 रुपये से 250 रुपये तक की कीमत में बिक रहे हैं। देखें होली बाजार की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर दोपहर 2.30 बजे से मिलेगी मेट्रो:4 मार्च के लिए यूपीएमआरसी ने जारी किया शेड्यूल
    Next Article
    लखनऊ में 3 दिनों तक बंद रहा इमामबाड़ा:4 मार्च से खुल जाएगा, खामेनेई की मौत के बाद शोक घोषित किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment