Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने 1100 बेटियों को नर्सिंग के जॉइनिंग लेटर बांटे:ब्रजेश पाठक बोले-सैफई में नाच देखने वाले परेशान, नौकरी लूटने वाले जान बचा रहे

    6 hours ago

    2

    0

    योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 1097 महिला और 131 पुरुष नर्सिंग अधिकारियों को रविवार को जॉइनिंग लेटर बांटे। उन्होंने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- नवरात्रि पर बेटियों को नियुक्ति पत्र मिलना महिलाओं की बढ़ती ताकत का उदाहरण है। उन्होंने कहा- अब वह दिन गए, जब यह माना जाता था कि मेडिकल कॉलेज या नर्सिंग कॉलेज खोलकर क्या होगा। पहले मेडिकल कॉलेजों में माफिया की समानांतर सरकार चलती थी। हर विभाग का एक माफिया होता था। वह जैसा चाहता था, विभाग वैसा ही चलता था। अब माफिया नहीं, बल्कि वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- नर्स सेवा के लिए बनते हैं। इसलिए आपको गुस्सा नहीं होना है, मरीजों की सेवा करनी है। आप लोग कभी चिंता मत करना। कोई दिक्कत हो तो हमें बताना। आप हमारे परिवार की बेटी-भाई हैं। कुछ को दूर तैनाती मिली है। रहने के लिए घर न मिले तो भी बताना। पाठक ने कहा- पहले एक ही बिरादरी के लोगों को नौकरी मिलती थी। हर नौकरी में जुगाड़ चलता था, लेकिन अब विवेक और कौशल से नौकरी मिलती है। नौकरी लूटने वाले माफिया अब जान बचाकर भाग रहे। जो सैफई में नाच देखते थे। वो भी परेशान हैं। कॉमर्स में कहा जाता है- बुरी मुद्रा, अच्छी मुद्रा को प्रचलन से बाहर कर देती है, इसलिए हमें जनता के बीच जाकर अंतर बताना होगा। अब योगी के संबोधन की 5 बड़ी बातें 1. ‘पहले अस्पतालों का काम भगवान भरोसे था’ योगी ने कहा कि नर्सिंग की मांग केवल यहीं नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। मैं जापान गया था, वहां भारी पैमाने पर नर्सिंग कर्मियों की मांग हो रही है। जर्मनी, कोरिया और यूरोप के तमाम देशों में भारतीय नर्सिंग कर्मियों के बारे में यह भाव है कि वे आएंगे तो अच्छा काम करेंगे। 2017 से पहले हालात कैसे थे, यह उपमुख्यमंत्री ने बता ही दिया है। 947 से 2017 तक प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे। आज यूपी में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर 81 मेडिकल कॉलेज हैं। पहले नर्सिंग या पैरामेडिकल को लेकर लोग गंभीर नहीं थे, जैसे-तैसे नियुक्ति करने की सोच रखते थे। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे थीं। 2. गोरखपुर में नर्सिंग स्कूल की कहानी सुनाई सीएम ने कहा- मुझे याद है कि पूर्वी यूपी में स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति बेहद बदहाल थी। हजारों मरीजों की मौत होती थी। गोरखपुर में एक नर्सिंग स्कूल चलता था, जहां की प्रिंसिपल अकेली फैकल्टी थीं। जब वह रिटायर होने वाली थीं, तो मेरे पास आईं। उन्होंने कहा कि वहां 100 बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही हैं, आगे क्या होगा। मैंने वहां के सीएमओ से पूछा तो उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को पत्र लिख दिया गया है, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि संस्थान चले। इस पर मैंने प्रिंसिपल से कहा कि हम आपको अपने स्तर से मानदेय देंगे, आप वहां काम करती रहिए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान 35 एएनएम और जेएनएम संस्थान बंद हो चुके थे। अब फिर से ऐसे संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। 31 नर्सिंग कॉलेजों का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू किया गया है। नर्सिंग सिस्टम मेडिकल व्यवस्था की बैकबोन है, इसे मजबूत करना होगा। 3. MBBS की सीट 5390 से बढ़कर 12,700 की गई सीएम ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने हेल्थकेयर को अपने हाथ में लिया है, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा। मातृ मृत्यु दर के मामले में यूपी अब देश के औसत के बराबर आ गया है। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज से साढ़े तीन करोड़ लाभार्थी जुड़े हैं। 14 करोड़ आभा आईडी कार्ड बनाए गए हैं। पीपीपी मोड में भी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप है। नर्सिंग में 7 हजार और पैरामेडिकल में 2 हजार सीटें बढ़ाई गईं। प्रदेश में MBBS की सीटें 5390 से बढ़कर 12,700 हो गई हैं। पहले पीजी की सीटें 1221 थीं, जो अब बढ़कर 5056 हो गई हैं। 4. ‘बाकी राज्यों के लिए भी यूपी से नर्सिंग मैनपावर मिलेगा’ योगी ने कहा कि नवरात्रि में हम जगत जननी की पूजा कर रहे हैं। ऐसे में बेटियों को इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र देना गर्व की बात है। मेडिकल शिक्षा विभाग का प्रयास होना चाहिए कि यूपी की 25 करोड़ की आबादी को देखते हुए न सिर्फ प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए नर्सिंग सेवाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि देश की अलग-अलग भाषाओं में भी नर्सिंग की शिक्षा दी जानी चाहिए। तमिल, मराठी, कन्नड़ या किसी अन्य भाषा में यदि एक विकल्प दिया जाए तो अभ्यर्थियों को सुविधा होगी। इससे देश के अन्य राज्यों के लिए भी यूपी से नर्सिंग मैनपावर उपलब्ध कराया जा सकेगा। 5. ‘योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई भेदभाव नहीं’ सीएम ने कहा कि नियुक्ति पत्र देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है। बिना किसी भेदभाव के नौकरियां दी जा रही हैं। बीते 9 वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां नहीं दी गईं। कोई भी यह नहीं कह सकता कि नौकरी में लेन-देन या सिफारिश हुई है। चयन संबंधित आयोग करता है। आयोग की प्रक्रिया पर भी निगरानी रखी जाती है। कौन व्यक्ति क्या कर रहा है, इस पर नजर रहती है। डिप्टी सीएम बोले- बेटियां जब सफल होती हैं तो बहुत खुशी होती है डिप्टी सीएम ने कहा- नर्सिंग अधिकारियों में बेटियां अधिक हैं। बेटियां जब सफल होती हैं तो बहुत खुशी होती है। बेटियां जीतती हैं तो घरों में लड्‌डू बंटता है। आज आपने नई चुनौती को स्वीकार किया है। प्रथम विश्व युद्ध से नर्सिंग सेवा शुरू हुई थी। इसी भाव से आपको आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि मानकर चलो कि मरीज सेंस खो चुका है। उसके परिजन भी आपा खो सकते हैं, लेकिन हमें आपा नहीं खोना है। एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर आएंगे, वह आला लगाएंगे, मरीज देखेंगे और चले जाएंगे, लेकिन मरीज को संभालना और समझाना आपका काम है। कानपुर समेत 14 जिलों में तैनाती होगी जिन नर्सिंग अधिकारियों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे गए हैं, उनकी तैनाती आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के मेडिकल कॉलेजों के साथ जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान, कानपुर में की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- चंदौली में BJP जिलाध्यक्ष पर राजनाथ-महेंद्रनाथ आमने-सामने:गोरखपुर में योगी की पसंद का इंतजार; यूपी में 5 जिलाध्यक्षों पर फंसा पेंच पूर्वांचल की सियासत जाति और दबाव की पॉलिटिक्स के बिना अधूरी कही जाती है। इस बार इसी सियासी चक्रव्यूह में भाजपा फंसी हुई दिख रही है। पूर्वांचल में 5 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को उसके दिग्गजों ने अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। आखिर इस खींचतान की वजह क्या है? पढ़िए हमारी खास रिपोर्ट में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरसा बाबा की मौत पर बवाल, 300 पर FIR:फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचीं; अब तक 16 गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम के सदन में पार्षदों का हंगामा:भाजपाइयों ने नारेबाजी की, कांग्रेसी बोले- हमें बजट की कॉपी नहीं मिली, भाषण पढ़ा जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment