Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी ने गोरखपुर में शोभायात्रा निकाली:बुलेट प्रूफ गाड़ी में सवार होकर रामलीला मैदान जाएंगे, राम का तिलक करेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में विजयादशमी पर सीएम योगी ने शोभायात्रा निकाली है। योगी बुलेट प्रूफ गाड़ी पर सवार हुए हैं। यात्रा गोरखनाथ मंदिर से शुरू होकर डेढ़ किमी दूर रामलीला मैदान तक जाएगी। रास्ते में ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं। बीच में मानसरोवर मंदिर में थोड़ी देर यात्रा रुकेगी। यहां देव विग्रहों की पूजा करने के बाद योगी रामलीला मैदान जाएंगे। यहां भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे, आरती उतारेंगे। इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले सुबह योगी ने गोरक्षपीठाधीश्वर के विशेष पारंपरिक परिधान में दो घंटे से ज्यादा समय तक पूजा-अर्चना की। गोरक्षपीठाधीश्वर ने महायोगी गोरखनाथ को शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ का ज्वारा चढ़ाया, आरती उतारी और हाथ से चंवर झलकर श्रद्धासेवा अर्पित की। इसके बाद मंदिर में अखंड ज्योति, समस्त देव विग्रहों, नाथपंथ के मनीषियों के विग्रहों, अखंड धूना, यज्ञशाला, भीम सरोवर का विशिष्ट पूजन किया। फिर तिलक कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी को तिलक लगाकर लोगों ने आशीर्वाद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापान ने मंगल के चांद पर स्पेसक्राफ्ट भेजा:2031 तक वहां से मिट्टी लाएगा; मिशन सफल हुआ तो इतिहास में पहली बार होगा
    Next Article
    मॉडल के 'श्रद्धा भाव' में निपटे IPS साहब:राजभर ने मांगी मंत्री निषाद की सीटें; सैफई का यादव जेल में होता तो क्या होता?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment