Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यक्ष ऐप से अपराधियों पर पुलिस की नजर:बुलंदशहर में डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, बीट पुलिसिंग मजबूत

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए 'यक्ष' ऐप का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से अपराधियों का डिजिटल अभिलेखीकरण, सत्यापन और उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बीट पुलिसिंग को भी मजबूत करना है। पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष की शुरुआत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को यक्ष ऐप के उद्देश्यों और प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के तहत जघन्य और सनसनीखेज अपराधों की रोकथाम के लिए अपराधियों का शत-प्रतिशत डेटा ऐप में दर्ज करने और नियमित सत्यापन सुनिश्चित करने की कार्रवाई लगातार जारी है। बुलंदशहर में कुल 2170 ग्राम/मोहल्ले ऐप में दर्ज किए गए हैं, जिनकी फीडिंग 100 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। जनपद में कुल 34,909 अपराधी दर्ज हैं, जिनमें से 31,300 का सत्यापन किया जा चुका है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस ऐप के जरिए किसी भी जनपद में अपराध करने वाले अपराधी का रिकॉर्ड दर्ज होते ही संबंधित थाने को स्वतः अपडेट मिल जाएगा। यक्ष ऐप के तहत बीट व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। हर थाना और क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों का चयन पारदर्शी और डेटा आधारित प्रक्रिया से किया जाएगा, जिससे निगरानी और कार्रवाई अधिक प्रभावी हो सकेगी। सनसनीखेज अपराधों की रोकथाम के लिए ऐप में एआई पावर्ड फेशियल रिकॉग्निशन की सुविधा है, जिससे संदिग्ध अपराधियों की पहचान आसान होगी। इसके अतिरिक्त, एआई पावर्ड वॉयस सर्च से अपराधों के अनावरण और रोकथाम में मदद मिलेगी। यह एआई तकनीक फर्जी पहचान, नाम बदलने या फरारी की स्थिति में भी सटीक पहचान में सहायता करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मां की गोद से बच्चा छीनने का प्रयास:हंगामे के बाद तीन नाबालिग लड़कियां पुलिस के हवाले
    Next Article
    वाराणसी टकसाल सिनेमा शूटआउट में EX.MP धनंजय सिंह पेश:विधायक अभय के गवाहों पर उठाए सवाल, सबूतों को फिर खंलागने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment