Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर की बेटी को पति ने फोन पर दिया तलाक:ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप, बोलीं-घर से निकाला; मेरठ में हुई थी शादी

    1 day ago

    2

    0

    यमुनानगर जिले में एक विवाहिता ने अपने पति पर फोन पर तीन बार "तलाक" बोलकर रिश्ता खत्म करने और इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुर पर रेप के प्रयास और एक देवर पर छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं। इन आरोपों के साथ महिला ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी थी। मामले की जांच के बाद शहर थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। ससुर पर रेप के प्रयास और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2023 को मेरठ निवासी शादाब से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने बाइक और 5 लाख रुपए नकद की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसकी इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। शिकायत में यह भी कहा गया कि पति के घर से बाहर रहने के दौरान ससुर ने उसे अकेला पाकर रे का प्रयास किया, जबकि एक देवर उस पर गलत नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था। फोन पर बोला- लाक-तलाक-तलाक महिला के अनुसार सितंबर 2025 को दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे उसके बेटे सहित घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि उसी रात पति ने फोन कर उसे धमकियां दीं और 3 बार "तलाक-तलाक-तलाक" कहकर रिश्ता खत्म करने की बात कही। महिला का दावा है कि इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में पति शादाब, सहित ससुर समशुद्दीन, सास शाहीन और देवर हारिष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर मेडिकल कॉलेज को 12 करोड़ का बजट मिला:अस्पताल में बढ़ेंगे संसाधन, मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा
    Next Article
    दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार:पुलिस ने जेल भेजा, छह पर FIR, दूसरी शादी की धमकी देता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment