Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से:अयोध्या में 16 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील केंद्र घोषित, 115 केन्द्रों पर होगी मॉनिटरिंग

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जनपद में कुल 115 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 16 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। नकल पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रत्येक केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक ब्लॉक में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि सभी केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीलपैक प्रश्नपत्रों के बंडल परीक्षा केन्द्रों को रवाना किए गए। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा डीवीआर और वॉइस रिकॉर्डिंग सिस्टम की जांच कर ली गई है। इस वर्ष जनपद में कुल 75000 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धोबी बगीची जमीन पर विवाद:आगरा में महापौर बोलीं- जगह नगर निगम की, रामजीलाला ने कहा- आंदोलन करेंगे
    Next Article
    काशी-विश्वनाथ में SDM ने भक्तों पर उठाया हाथ, अभद्रता-गालियां दी:मंडलायुक्त-DM से शिकायत के बाद थाने पर दी तहरीर, महाशिवरात्रि पर जमकर चला VVIP कल्चर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment