Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र अनुपस्थित:फतेहपुर में हाईस्कूल अंग्रेजी, इंटर जीव विज्ञान-गणित में 2643 परीक्षार्थी गैरहाजिर

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं। सोमवार को हुई परीक्षा में कुल 2643 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें हाईस्कूल अंग्रेजी के प्रथम पाली के पेपर में 1786 छात्र और इंटरमीडिएट जीव विज्ञान व गणित के द्वितीय पाली के पेपर में 857 छात्र शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 23 दिनों तक चलने वाली इन परीक्षाओं में कुल 66,439 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 36,701 और इंटरमीडिएट के 29,738 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। जिले भर में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 16 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील केंद्रों के रूप में चिन्हित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रवेश द्वार पर पुलिस द्वारा गहन तलाशी की व्यवस्था की गई है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानों के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। परीक्षा संचालन के लिए राजकीय पुस्तकालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि जीआईसी आबूनगर को संकलन केंद्र बनाया गया है। पूरे जिले को तीन जोन और 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। परीक्षा ड्यूटी के लिए 4,067 कक्ष निरीक्षक, 117 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 117 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, आठ सचल दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर 60 हजार का जुर्माना:नगर निगम ने की वसूली, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
    Next Article
    फिरोजाबाद नगरनिगम कार्यकारिणी चुनाव: मुनेंद्र यादव ने सर्वाधिक मत पाए:गैर-आधिकारिक प्रत्याशी होकर भी भाजपा पार्षद की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment