Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:ओडिशा में अधिकारियों को छुट्‌टी से वापस बुलाया; 2.37 लाख से ज्यादा लोग रिलीफ कैंप भेजे गए

    6 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का नया क्षेत्र बना है इसके चलते IMD ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 15 जिलों में सोमवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरलम में आज मौसम साफ रहेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इधर, ओडिशा में लगातार 2 दिन से हो रही भारी बारिश से बालासोर, भद्रक और जाजपुर में जनजीवन पर असर पड़ा है। अबतक 2.37 लाख से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंप पहुंचाया गया है। ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो छुट्टी पर थे, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा है। भद्रक, मयूरभंज, क्योंझर और बालासोर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। उत्कल यूनिवर्सिटी के कई पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AUS vs BAN 1st Test Match: कंगारुओं का घमंड चकनाचूर, ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, मिराज-महमूद ने मचाया कहर
    Next Article
    बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत:सुबह 4.30 बजे सोते समय हादसा; सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment