Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 10 शहरों में कोहरा, केदारनाथ में तापमान -8°C:ओडिशा में लैंडस्लाइड से 12 लोग लापता; आंध्र से टकरा सकता है नया चक्रवाती तूफान

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में अर्नब तूफान के असर से 3 दिन लगातार हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सन्नाटा दिखा और 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। ओडिशा में लगातार बारिश के बाद गंजाम और कंधमाल जिले की सीमा पर एक गांव में लैंडस्लाइड हुई। इसमें 12 लोग लापता हो गए। राज्य सरकार ने शनिवार को उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। उत्तराखंड के उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग समेत 9 जिलों में आज बारिश हो सकती है। आज सुबह केदारनाथ में तापमान -8°C और यमुनोत्री में -5°C दर्ज किया गया। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन तेज होकर नए चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दूसरे तूफान की मौजूदा स्थिति सैटेलाइट मैप में देखें… पूरे देश में आज के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का अपडेट… 2 नवंबर 3 नवंबर देश के मौसम की तस्वीरें… देश के प्रमुख शहरों में आज का तापमान राज्यों से मौसम की खबरें… बिहार: 11 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट, 4 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, नालंदा और नवादा समेत 11 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: रात का पारा 13 डिग्री तक गिरा, दिन में बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर शनिवार से खत्म हो गया। अब अगले 3-4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा रहा। जयपुर, कोटा समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ों में आज से बदलेगा मौसम हिमाचल प्रदेश में दो दिन तक बारिश बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 9 जिलों में बारिश के आसार, केदारनाथ में पारा -8°C पहुंचा उत्तराखंड के 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ शामिल हैं। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: लखनऊ समेत 10 शहरों में कोहरा छाया, ठंड बढ़ी, सड़कों पर सन्नाटा, काशी-कानपुर में बादल छाए यूपी में ‘अर्नब’ तूफान के असर से 3 दिन लगातार हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। दिन का तापमान 8°C तक लुढ़क गया है। रविवार सुबह लखनऊ, सहारनपुर, शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर समेत 10 शहरों में कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सन्नाटा दिखा और 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- कुत्तों का आर्ट म्यूजियम:नालियों से सोना निकाल रहे लोग; लॉटरी टिकट जेब में भूला, 2 महीने बाद जीते 8 करोड़
    Next Article
    दिल्ली-NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों पर रोक:प्रदूषण रोकने के लिए आज से पाबंदियां; 9 साल में अक्टूबर की हवा सबसे साफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment