Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 15 शहरों में कोहरा, दिल्ली में AQI 322:MP में तापमान 12°C से नीचे; बिहार में बारिश का अलर्ट

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में दिवाली के बाद से लगातार कोहरा और धुंध बढ़ा हुआ है। बुधवार सुबह संभल, हापुड़, बिजनौर, शामली समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। हरदोई 13.5°C और बरेली 14.2°C के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे शहर रहे। मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। बिहार में सुबह और रात को हल्की ठंड पड़ रही है, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। जमुई, मुंगेर और बांका समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली में AIIMS के आसपास सुबह 6:30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 तक होने पर हवा खराब मानी जाती है। 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी होती है। सैटेलाइट मैप में देखें, बादलों की स्थिति… देश में 3 बड़े सिस्टम एक साथ एक्टिव 1. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस- पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। 13 नवंबर तक वेस्टर्न हिमालयन रीजन में बारिश और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड कश्मीर घाटी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश / भारी बर्फबारी का अलर्ट है। 2. दक्षिण भारत में भारी बारिश - तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी और कराईकल में 11 नवंबर को भारी बारिश, फिर 15-16 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण में ये बारिश नॉर्थ-ईस्ट मॉनसून की वजह से हो रही है, जो इस समय एक्टिव है। 3. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम - साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटे में ये और मजबूत हो जाएगा। इसका मतलब तमिलनाडु-केरल में 15-16 नवंबर वाली बारिश इसी सिस्टम की वजह से और तेज हो सकती है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल… देशभर में मौसम की तस्वीरें… देश के प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान… राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 17 शहरों में पारा 15°C से नीचे, पचमढ़ी से भी ठंडे भोपाल-जबलपुर, अमरकंटक में सबसे ज्यादा ठंड मध्य प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। अमरकंटक और करौंदी में पारा 12 डिग्री से नीचे चल रहा है। भोपाल-जबलपुर प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी सर्द हैं। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के मुताबिक, अगले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा, रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी, अगले एक हफ्ते में सर्दी बढ़ने की संभावना राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावर्ट दर्ज की गई। नागौर, प्रतापगढ़, सीकर, पाली, जयपुर, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। पहाड़ी राज्यों में मौसम साफ रहने से राजस्थान समेत अन्य मैदानी राज्यों में उत्तरी हवा के असर से तापमान में गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: नोएडा-गाजियाबाद की हवा खराब, AQI 300 के पार पहुंचा, 2 दिन बाद ठंड भी बढ़ेगी, पश्चिम के जिलों में छाया कोहरा यूपी में दिवाली के बाद कोहरा और धुंध बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 5 जिलों में आज बारिश की संभावना, सुबह धुंध, दिन में तेज धूप; पटना में सामान्य रहेगा मौसम, AQI 280 पहुंचा बिहार में नवंबर का मौसम अब धीरे-धीरे अपना रंग बदल रहा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, लेकिन दोपहर की धूप अभी भी गर्मी का अहसास करा रही है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: आज ड्राई रहेगा मौसम, कल बारिश के आसार, रात के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट पंजाब और चंडीगढ़ में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 12 नवंबर से पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 8 शहरों में हवा बहुत खराब, CPCB रिपोर्ट में पंचगांव का AQI 380, सांस लेना भी मुश्किल हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। प्रदेश के शहरों में हवा की गुणवत्ता इस कदर बिगड़ चुकी है कि कई जगहों पर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, 4 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी; किसानों-बागवानों के लिए चेतावनी हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है। प्रदेश में 10 नवंबर की रात से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में आज मौसम रहेगा साफ, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, उत्तरकाशी-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में होगी बारिश उत्तराखंड में आज सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी भी जारी नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- वैक्यूम बैग में बंद किए जिंदा इंसान:चंकी पांडे नाम का गधा ₹72 हजार में बिका; ऑक्टोपस को पियानो बजाना सिखाया
    Next Article
    25 बड़े प्रोजेक्ट में देरी, ₹2 लाख करोड़ खर्च बढ़ा:इतने में 4200 स्कूल बनते, केंद्र सरकार के पैमाना पोर्टल की रिपोर्ट में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment