Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 16 जिलों में आंधी-बारिश, 34 में हीटवेव अलर्ट:नौतपा में बदला रहेगा मौसम, गर्मी 8 डिग्री तक कम होने के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम के दो रंग दिखाई दे रहे हैं। पूर्वांचल में तेज आंधी और बारिश से गर्मी थोड़ी कम हुई है। वहीं, बुंदेलखंड में बांदा 47.4°C के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा। पश्चिमी यूपी में भी लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। हालांकि, मंगलवार रात आगरा और मथुरा में आंधी-बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई, लेकिन बाकी जगह भीषण गर्मी पड़ी। आज यानी बुधवार को सुबह से पूरे प्रदेश में तेज धूप है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस का एहसास हो रहा है। 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 34 जिलों में हीटवेव (लू) की भी चेतावनी जारी की गई है। इनमें से 6 शहरों आगरा, जालौन, झांसी, बांदा, हमीरपुर और महोबा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी यहां बहुत गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा की भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे यूपी को कल से राहत मिलने के संकेत हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ से अगले एक हफ्ते तक मौसम बदलेगा। आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में 6°C-8°C तक गिरावट आ सकती है। लू से राहत मिलेगी। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें नौतपा के 9 दिनों के दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना ही होता है। लेकिन जरा सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें तस्वीरें देखिए… यूपी में कहीं बारिश और कहीं भीषण गर्मी क्यों? मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:रिपोर्ट- ट्रम्प सरकार की पूर्व वकील पैम बॉन्डी कैंसर से जूझ रहीं, एक महीने पहले ही पद से हटाया था
    Next Article
    'ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए के गमले चुराए':योगी बोले- हम जनता का पैसा खर्च कर रहे, वो न मंत्री खन्ना का न शर्मा का...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment