Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 72 जिलों में B.Ed प्रवेश परीक्षा आज:बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कंट्रोल रूम से निगरानी, 4.45 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे; 5 स्टेप में चेकिंग

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा है। लगातार चौथी बार परीक्षा की जिम्मेदारी झांसी का बुंदेलखंड विश्वविद्यालय संभाल रहा है। प्रदेश के 72 जिलों में 1011 सेंटर पर 4 लाख 44 हजार 958 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हैं। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए विश्वविद्यालय ने 167 प्रतिनिधियों को जिलों में तैनात किया है। सभी प्रतिनिधियों को बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस किया गया है। वहीं, अभ्यर्थियों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से भी की जाएगी। अभ्यर्थियों की एंट्री से पहले 5 स्टेप में चेकिंग होगी, जिनमें आधार, एडमिट कार्ड, फोटो, चेहरा, रेटिना मिलान आदि हैं। 20 हजार 500 AI कैमरे और 37 हजार अधिकारी-कर्मचारी निगरानी में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए इस बार विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों पर 20,500 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर है। इसके अलावा प्रदेशभर में 37 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी पर हैं। इन कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी केंद्रों पर निगरानी, सुरक्षा और परीक्षा संचालन की है। प्रतिनिधियों की भी लाइव मॉनिटरिंग परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के लिए विश्वविद्यालय अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है। इसके लिए 167 बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं। कुलपति प्रो. मुकेश कुमार पांडेय के अनुसार, कैमरों के माध्यम से प्रतिनिधियों की लाइव लोकेशन देखी जा रही है। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर रिकॉर्ड की गई फुटेज विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम में सुरक्षित रखी जाएगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल जांच की जा सके। वाराणसी में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी यूपी में सबसे अधिक अभ्यर्थी वाराणसी में हैं। यहां 106 परीक्षा केंद्रों पर 48,218 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। इसके बाद प्रयागराज में 61 केंद्रों पर 23588 अभ्यर्थी, अयोध्या में 39 केंद्रों पर 17891 अभ्यर्थी, लखनऊ में 38 केंद्रों पर 17881 अभ्यर्थी और जौनपुर में 37 केंद्रों पर 17144 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। ललितपुर, हमीरपुर और श्रावस्ती में अभ्यर्थियों की संख्या बेहद कम रही झांसी में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 4500 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। वहीं, सबसे कम अभ्यर्थियों वाला जिला बलरामपुर है, जहां केवल 965 अभ्यर्थी हैं। दूसरी ओर ललितपुर, हमीरपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने लायक संख्या भी नहीं पहुंच सकी। परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रस्तावित थी। लेकिन ललितपुर, हमीरपुर और श्रावस्ती में अभ्यर्थियों की संख्या बेहद कम रही। इन तीनों जिलों में 100 से भी कम अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। ऐसे में विश्वविद्यालय ने इन जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए। यहां के अभ्यर्थियों को नजदीकी जिलों में परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। ललितपुर के परीक्षार्थी झांसी में परीक्षा दे रहे हैं। महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुषों से एक लाख ज्यादा, 2 ट्रांसजेंडर कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की संख्या पुरुषों से काफी अधिक है। कुल 4 लाख 44 हजार 958 अभ्यर्थियों में करीब 2 लाख 72 हजार महिलाएं और 1 लाख 72 हजार पुरुष शामिल हैं। परीक्षा में दो ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 956 दिव्यांग अभ्यर्थी भी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कमांड कंट्रोल रूम में लगाए गए 80 मॉनिटर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम में 80 से अधिक मॉनिटर लगाए गए हैं, जिनसे 72 जिलों के 1011 केंद्र लाइव जुड़े हुए हैं। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों के साथ मॉकड्रिल भी किया, ताकि परीक्षा के दौरान कोई तकनीकी समस्या न आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; 2 जून से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी पड़ेगी
    Next Article
    यूपी में महंगी हुई बिजली, 10% फ्यूल सरचार्ज बढ़ा:जून से 100 रुपए का बिल अब 110 आएगा; लोग बोले- यह खुली लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment