Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:60 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; 2 जून से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी पड़ेगी

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में नौतपा के समय मौसम बदला हुआ है। रविवार सुबह से धूप खिली है। हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है। आसमान में बादलों की आवाजाही भी जारी है। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 57 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 60 किमी./घंटे तक पहुंच सकती है। 3 दिन से जारी आंधी-बारिश के सिलसिले के बीच पूरे प्रदेश का पारा 10°C तक लुढ़ककर 38°C तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान मुरादाबाद में 38.5°C रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर में पारा 38°C, लखीमपुर खीरी में 37°C, अयोध्या में 36°C, वाराणसी में 35.4°C और आगरा में 35.2°C रहा। 28 मई को बांदा का तापमान 47.5°C तक पहुंच गया था। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 1 जून को भी पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। ठंडी हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। 2 जून से मौसम फिर बदलेगा। गर्मी फिर से लौटेगी। पारे में 4°C से 5°C तक का उछाल आएगा। हालांकि, फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... जरूरत की खबर- गर्मियों में स्किन इन्फेक्शन: धूप, उमस और पसीने से बढ़ता स्किन रैश, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें बचाव के 10 टिप्स नौतपा में देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। हाई टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे दाद, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानकर बचाव के सही उपाय किए जाएं। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश हो रही है। कल यानी 1 जून तक इसका असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। 2 जून से मौसम फिर बदलेगा। तापमान में उछाल आएगा। फिलहाल लू नहीं चलेगी। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के ऑलराउंडर का एक रन ₹15 लाख का पड़ा:IPL 2026 में नहीं चले खिलाड़ी, रिंकू सिंह और दीपक चाहर ने निराश किया
    Next Article
    यूपी के 72 जिलों में B.Ed प्रवेश परीक्षा आज:बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के कंट्रोल रूम से निगरानी, 4.45 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे; 5 स्टेप में चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment