Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी सिंगर की हत्या का जश्न मनाता नजर आया ढींगरा,VIDEO:रात को लाइव आया एक्टर, फ्रेंड्स पूछ रहे-ये क्या चल रहा; बालियान की पत्नी बोलीं-एनकाउंटर हो

    3 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी गायक और एक्टर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या जिम्मेदारी लेने वाले एक्टर भूपेंद्र ढींगरा शुक्रवार को भी सोशल मीडिया पर लाइव आया। इसमें वह हंसता और मनाता नजर आ रहा है। कुछ लोग उसे बधाई दे रहे है। एक युवती भी वीडियो में दिखाई दे रही है, जो कह रही है कि अगर किसी से झगड़ा है तो उसे मारना नहीं चाहिए। लाइव के दौरान वह कह रहा- कूल थे ते कट गया, लिखा गया थाने में, टाइम थोड़ा यो लाग्या रोब में आने में.. ( चालान/पर्चा कट गया और बात थाने (पुलिस स्टेशन) तक पहुंच गई, लेकिन अपने पुराने रौब और टौर में वापस आने में बस थोड़ा सा ही समय लगा..। उधर, अंकित बालियान की पत्नी सीमा भी पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। इस वारदात के दर्द से भावुक सीमा ने बताया कि हाल फिलहाल में पति को कोई धमकी नहीं मिली थी। 2022-23 में एक रॉन्ग नंबर से धमकी जरूरी दी गई थी, जिसकी हरियाणा पुलिस को शिकायत की गई थी। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, परिवार ने भी यह मान लिया था कि यह कोई मजाक है। सीमा ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जिम में हुए विवाद में हत्या की गई। अगर जिम में अंकित का किसी से कोई विवाद या झगड़ा हुआ होता, तो वह उन्हें जरूर बताते। फिलहाल तो उनकी और उनके परिवार की एक ही मांग है कि जिस तरह उनके पति की हत्या की गई, उसी तरह हत्यारों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। उधर, पुलिस भी भूपेंद्र की भूमिका की जांच कर रही है। साथ शुक्रवार को सामने आई CCTV फुटेज के जरिए शूटर्स की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यूपी पुलिस की जांच का दायरा पानीपत और करनाल से जुड़े शूटरों तक भी पहुंच गया है। इसको देखते हुए हरियाणा एसटीएफ और एंटी गैंगस्टर यूनिट को भी एक्टिव किया गया है। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले भूपेंद्र ढींगरा रात को लाइव आया… सोनीपत का बदमाश भोलू भी ले चुका हत्या करने की जिम्मेदारी वहीं, सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया भी इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ले चुका है। भोलू के खिलाफ सोनीपत समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। उसने खुद को ‘गोगी गैंग’ का मेंबर बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था- ये जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा…। सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने बताईं ये बातें… इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक क्या किया… -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर का VIDEO:जिम से निकलते ही 4 बदमाशों ने घेरा, 25 सेकेंड तक ताबड़तोड़ फायरिंग; कोई बचाने नहीं आया हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर का वीडियो सामने आया है। इसमें 26 अगस्त शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से निकलता देखाई देर रहा है। काले रंग के ट्रैक शूट पहने जिम के पास खड़ी अपनी कार के पास जाता है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरिद्वार- UP के युवकों ने अधेड़ को नंगा कर पीटा:भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और पाइप; महिला के आगे हाथ जोड़कर बोला- गलती हो गई
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट; डिप्टी CM बोले- संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री होगी चेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment