Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में सेना की तैयारी कर रहे किशोर की हत्या, शव कुएं में फेंका; दोस्त बोला-मेरे पर जानलेवा हमला किया

    9 hours ago

    2

    0

    आगरा में सेना की तैयारी कर रहे किशोर की दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया। शव फेंकने के बाद भागते समय एक आरोपी लोहे के कंटीले तारों में उलझकर खून से लथपथ हो गया। इसके बाद युवक ने थाने जाकर अपने साथ मारपीट की सूचना दी। बोला- मेरे पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और युवक का शव कुएं से बरामद किया। वारदात के बाद तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। परिवार के लोगों ने जानलेवा हमले की सूचना देने वाले युवक समेत गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला किरावली थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में सपा विधायक की फॉर्च्यूनर में लगी आग, 2 युवकों ने कूदकर जान बचाई कानपुर में सपा विधायक हसन रूमी की चलती फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई। कार सवार 2 युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद कार सड़क पर 50 मीटर तक दौड़ती रही। स्थानीय लोगों ने घरों से पाइप लगाकर 15 मिनट में आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त विधायक कार में नहीं थे। हादसा शनिवार शाम को हुआ। आग से कार का अगला हिस्सा जल गया। पुलिस ने क्रेन से कार को सड़क से हटवाया। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया- घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर प्रतापगढ़ में 25 हजार के इनामी का एनकाउंटर, पैर में गोली मारी प्रतापगढ़ पुलिस और 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही राजकुमार सिंह घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विपिन सिंह के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में विपिन ने स्कूल में घुसकर टीचर की चेन छीनने की कोशिश की थी। पूछताछ में आरोपी ने चेन स्नैचिंग की घटना कबूल की। दरअसल, विपिन सिंह को गिरफ्तारी के बाद शनिवार देर रात लीलापुर पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए ले गई थी। इस दौरान आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए तमंचे से पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। एनकाउंटर लीलापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर के पास हुआ।पढ़ें पूरी खबर पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा- उनका आपराधिक इतिहास लंबा है। पैरोल देने के लिए कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। अंगद यादव दो अलग-अलग हत्या के मामलों में दोषी हैं। 1995 के लखनऊ हत्याकांड में सजा के खिलाफ उनकी अपील हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पहले ही खारिज हो चुकी है। वहीं, 2015 में आजमगढ़ में एक वकील की हत्या के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है। याचिका में उन्होंने उम्र (करीब 71 वर्ष), बीमारियों और पारिवारिक और कृषि कार्यों का हवाला देते हुए दो महीने की पैरोल मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'फर्जी IAS एक नहीं, 25 शादियां कर चुका':पैरलाइज पिता बोले- बेटी की जिंदगी बर्बाद करने वाले को सजा दिलाकर मानूंगा
    Next Article
    मथुरा पुलिस को मिले खाली कारतूस, 15 लावारिस बाइक:फरसा वाले बाबा की मौत पर हुआ था बवाल; 300 पर FIR; अबतक 16 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment