Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में ड्यूटी जा रही टीचर को कार ने टक्कर मारी, स्कूटी से 5 फीट दूर लोहे के रेलिंग से टकराई, मौत

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे कार ने स्कूल जा रही स्कूटी सवार टीचर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला टीचर 5 फीट दूर जाकर लोहे की रेलिंग से जा टकराईं। हादसे के बाद कार चालक शिक्षिका को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रेखा लवानिया (45) के तौर पर हुई है। वह नदरोई स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में प्रिंसिपल ने 3 बच्चियों से की अश्लील हरकतें; शिकायत करने पर समझौते का बना रहा था दबाव, पॉक्सो में हुआ गिरफ्तार कानपुर के पनकी क्षेत्र में प्री-स्कूल चला रहे प्रधानाचार्य ने तीन मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। स्कूल शिकायत करने पहुंचे परिजनों को देख प्रिंसिपल धमकाते हुए गाली–गलौज करने लगा। तीनों बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पनकी निवासी 10 वर्षीय छात्रा कक्षा चार में पढ़ती है और शिवनगर गंगागंज कॉलोनी स्थित एक प्री-स्कूल में पढ़ने के साथ वहीं कोचिंग भी जाती थी। शनिवार को जब परिजनों ने उसे कोचिंग जाने के लिए कहा तो उसने रोते हुए मना कर दिया। जिस पर मां ने कोचिंग नहीं जाने का कारण पूछा। छात्रा ने बताया कि स्कूल का प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल (48) उसके साथ गंदी हरकत करता है। बच्ची ने यह भी बताया कि उसकी दो सहेलियों के साथ भी आरोपी ऐसा ही करता था। पढ़िए पूरी खबर बंथरा में पिटाई से घायल युवक की मौत पर हंगामा:सुबह 8 बजे से रोड जाम, शव रखकर प्रदर्शन; पुलिस अधिकारी नहीं मना पा रहे लखनऊ के बंथरा में बकरी का पैर टूटने के बाद एक युवक को लाठी से पीटा गया। आज मंगलवार को 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन आरोपियों पर FIR लिखवाने थाने पहुंचे। वहां रिपोर्ट न लिखे जाने के बाद उनका आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने मृत युवक का शव बंथरा थाना क्षेत्र के फतेहगंज-नारायणपुर रोड पर रख दिया और नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी होगी। पुलिस सुबह 8 बजे से समझा रही है लेकिन परिजन हट नहीं रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर कानपुर देहात में युवक को गोली मारकर लूटा:बहन की शादी के लिए घर आ रहा था, दोनों पैरों में गोली लगी कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक को गोली मारने और चार हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। युवक ने चार बाइक सवार बदमाशों पर यह आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के भड़गांव के पास हुई। घायल युवक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। धीरज के अनुसार, वह दिल्ली-हरियाणा से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। उसने बताया कि रात करीब 2 बजे वह ट्रक से उतरकर घर की ओर जा रहा था, तभी चार बाइक सवार युवकों ने उसे घेर लिया। पढ़ें पूरी खबर मिर्जापुर में तालाब से मिले 26 पासपोर्ट, मछली मारते समय जाल में फंसा मिर्जापुर में एक तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। सोमवार दोपहर गांव के मछुआरे तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक बोरी फंस गई। बोरी को बाहर निकालने पर पता चला कि उसमें गिट्टी भरकर कई पासपोर्ट डुबोए गए थे। मछुआरों ने बोरी खोली तो उसमें दो दर्जन से अधिक पासपोर्ट मिले। बरामद पासपोर्ट मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के लोगों के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदानंद सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामला सोमवार दोपहर का कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चंपत-अनिल की राममंदिर ट्रस्ट से छुट्टी; महाराष्ट्र में बारिश से पुल टूटा, ट्रेनें रद्द; जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव को मौका, सैमसन बाहर
    Next Article
    योगी बोले-वक्फ के नाम पर गरीबों की जमीन कब्जाई:हजारों हेक्टेयर जमीन बेची, गिरगिट जैसे रंग बदलता है विपक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment