Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में स्कूल बस से बच्ची की मौत; RTO और RI सस्पेंड

    7 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में स्कूल बस से छात्रा की कुचलकर मौत के मामले में आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई चंपा लाल को सस्पेंड कर दिया है। शासन ने वंदना सिंह को वाहनों की चेकिंग न करने पर और चंपा लाल को जर्जर हालत में बस होने के बावजूद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने पर निलंबित किया गया है। बच्ची के पिता ने कहा- मैंने पेरेंट्स टीचर मीटिंग में मैनेजमेंट के सामने हाथ जोड़कर जर्जर बस की शिकायत भी की थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंगीरी थाने में माउंट देवा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादस और बस ड्राइवर चंद्रप्रकाश के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर... गोरखपुर में लड़की की शादी तय हुई तो युवक ने दी धमकी, बोला- मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने रविवार को राजघाट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा निवासी फिरोज अहमद (35) उनकी बेटी का लंबे समय से पीछा कर रहा है। वह कहीं से मोबाइल नंबर हासिल कर जबरन बात करने लगा और घर बदलने के बाद भी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता रहा। लोकलाज के कारण परिवार अब तक चुप था, लेकिन हाल के दिनों में आरोपी शादी का दबाव बनाने लगा, जिससे युवती भयभीत रहने लगी। पिता के अनुसार, बेटी की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही आरोपी उग्र हो गया। 28 फरवरी को घंटाघर इलाके में रास्ता रोककर उसने दोबारा छेड़छाड़ की और धमकी दी कि “अगर तुम मेरी नहीं हुई तो जान से मार दूंगा।” परिवार ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद राजघाट थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार पांडेय को सौंपी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल बस से बच्ची की मौत; RTO और RI सस्पेंड:अलीगढ़ में पिता बोले- मैंने मैनेंजमेंट के सामने हाथ जोड़े फिर भी एक्शन नहीं
    Next Article
    होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ राणा लंदन जाएंगे:दिल में छेद वाले बच्चों का बिना ऑपरेशन इलाज करते है डॉ राणा, हाउसेज ऑफ पार्लियामेंट लंदन ने आमंत्रित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment