Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बदायूं में पिता ने बेटे की गला कसकर की हत्या; फंदा लगाकर रस्सी खींची, फिंगर प्रिंट के सवाल पर पकड़ा गया

    9 hours ago

    2

    0

    बदायूं में 8 साल के बच्चे की हत्या उसके पिता ने ही की थी। उसने खेत में बेटे के गले में फंदा लगाया। इसके बाद रस्सी के दूसरे सिर को पेड़ से बांधकर खींच दिया। दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। आरोपी गांव वालों से बार-बार यह पूछ रहा था कि रस्सी पर फिंगर प्रिंट तो नहीं आते हैं। इसी सवाल पर उस पर शक हुआ। पुलिस ने हिरासत में लिया। सख्ती करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी का पत्नी से विवाद होता था। वह नशे का आदी था। इसी कारण गुस्से और तनाव में उसने बेटे को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सहसवान कोतवाली इलाके के तिगरा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर पंचायत मित्र ने परिवार पर की फायरिंग, 7 घायल; जमकर चले लाठी-डंडे, छतों से पत्थरबाजी यूपी के चंदौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान एक पक्ष से पंचायत मित्र ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान पहले पक्ष से भी दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी पक्ष से 14 लोगों को हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… बदायूं से किडनैप हुआ मासूम आगरा से बरामद, 70 हजार में बेचने वाली थी नर्स बदायूं से किडनैप हुए एक साल के मासूम को पुलिस ने आगरा से बरामद कर लिया है। एक नर्स समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे को 70 हजार रुपए में बेचने की योजना थी, जिसके लिए 20 हजार रुपए एडवांस भी लिए जा चुके थे। घटना 16 अप्रैल की रात इस्लामनगर के मोनार्क फार्म हाउस में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी भूखन प्रजापति के एक साल के बेटे का अपहरण एक युवती ने किया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाला एनकाउंटर में अरेस्ट, दोनों पैरों में लगी गोली गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में गोली मारी। इसके बाद घायल को पुलिसकर्मी कंधों पर टांगकर गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गए। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और चोरी किए 10 हजार रुपए बरामद किए हैं। 15 अप्रैल की रात में युवक ने 7 साल की बच्ची को अगवा कर रेप किया था, विरोध करने पर गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला पकड़ा गया, विधायक नंद किशोर गुर्जर ने की एनकाउंटर की मांग गाजियाबाद में अराजक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ दी। लोनी बॉर्डर पर सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। दलित समाज के लोग धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर लोनी बॉर्डर और लोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। मौके पर भीड़ को समझाने के लिए लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर भी पहुंचे। भाजपा विधायक ने कहा- जिन लोगों ने यह करतूत की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है। ऐस लोगों पर रासुका लगाई जाएगी। पुलिस को कलंकित लोगों का एनकाउंटर करना चाहिए। मामला लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में पोस्ट मास्टर ने दोस्त के घर फांसी लगाई, साथी बोले- सट्टे में पैसा हारा तो कर्ज से परेशान था कानपुर के बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले में रविवार सुबह पोस्ट मास्टर का शव दोस्त के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सौरभ शर्मा के रूप में हुई है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के विरुहुन गांव स्थित डाकघर में सौरभ तैनात थे। दोस्त रोहित ने बताया कि शनिवार रात दोनों ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद सौरभ पढ़ाई करने की बात कहकर दूसरे कमरे में चला गया। रविवार सुबह दरवाजा अंदर से बंद मिला और कई बार आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। खिड़की से देखने पर सौरभ फंदे से लटका मिला। दोस्तों के मुताबिक, सौरभ सट्टे में पैसे हार गया था और कर्ज में डूबा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… कोडीन-कफ-सिरप मामले में अमित टाटा-अमित यादव को मिली न्यायिक रिमांड:ऑनलाइन पेशी के बाद वाराणसी कोर्ट का आदेश लखनऊ जेल में बंद कोडीन कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के सबसे करीबी अमित सिंह टाटा और अमित यादव की 14 दिन की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर दी है। अब इन्हें लखनऊ से वाराणसी लाया जाएगा। वाराणसी के कोतवाली थाने में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में दोनों आरोपी हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 2 मई निर्धारित की है। यह आदेश अपर जिला जज एफटीसी मनोज कुमार की अदालत ने दिया। पढ़ें पूरी खबर… महराजगंज में बहन को 3 भाइयों ने मार डाला, प्रेमी के साथ पकड़ लिया था महाराजगंज में प्रेमी के साथ देखकर तीन भाइयों ने बहन की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रेमी को भी जमकर पीटा। फिर बहन को नदी किनारे ले जाकर जला दिया। घायल प्रेमी ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के घरवाले रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने घर से 25 मीटर दूर रहने वाले अपने प्रेमी को बुला लिया। रात में प्रेमी उसके कमरे में चला गया। इसी बीच परिजन घर लौट आए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रोलिंग के बीच चमकी ‘रामायण’, अमेरिकी ऑडियंस ने बताया ग्रैंड एपिक
    Next Article
    प्रयागराज महाकुंभ की वायरल साध्वी ने संन्यास लिया:स्वामी हर्षानंद गिरि नया नाम; अक्षय तृतीया पर पिंडदान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment