Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:एटा में स्कॉर्पियो से कुचलकर महिला समेत 3 की मौत; सोनभद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    16 hours ago

    1

    0

    एटा में बुधवार को एक स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे किसान को रौंद दिया। इसके बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो को लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन घटनास्थल से 10 मीटर की दूरी पर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिरकर पेड़ से टकरा गई। वहीं बाइक सवार महिला समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो का ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, CMO ऑफिस में था तैनात सोनभद्र में सीएमओ कार्यालय में तैनात एक संविदा कर्मी 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ। मिर्जापुर की एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए सोनभद्र बस स्टेशन के पास से पकड़ा। टीम रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी संविदाकर्मी की पहचान चंचल यादव के रूप में हुई। जो स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। आरोपी पर अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। यह कार्रवाई मिर्जापुर के पीली कोठी निवासी मीरा देवी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर… मंत्री के बंगले में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, बगल में शिवपाल यादव का ऑफिस यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अब ऐसे बंगले में रहेंगे, जो कभी सपा का यूथ कार्यालय हुआ करता था। पंकज चौधरी लखनऊ में ए-6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित बंगले में रहेंगे। वह नवरात्र में नए घर में शिफ्ट होंगे। यह घर करीब एक बीघा में फैला है। इसके पीछे एक बड़ा हॉल बना है। अभी तक यह बंगला यूपी सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के लिए आवंटित था। कपिलदेव अब विभूतिखंड स्थित मंत्री आवास में 25 नंबर बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि पंकज चौधरी ने इससे पहले 3 अन्य बंगले भी देखे थे, लेकिन उन्हें यह बंगला सबसे ज्यादा पसंद आया। इस बंगले के बगल में ही सपा नेता शिवपाल यादव का ऑफिस है। बाराबंकी से बहराइच तक 101 KM लंबा 4-लेन बनेगा, 2 की बजाय सिर्फ 1 घंटे लगेंगे पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश को दोहरी सौगात दी है। कैबिनेट ने बाराबंकी से बहराइच तक 101.5 किमी लंबे 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे (NH-927) को मंजूरी दी है। ये हाईवे ₹6,969 करोड़ की लागत से तैयार होगा। बाराबंकी से बहराइच तक का सफर सिर्फ एक घंटे में तय होगा। अभी करीब 2 घंटे लगते हैं। कैबिनेट ने ₹33,660 करोड़ की BHAVYA योजना से देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का भी निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश को इसका भी लाभ मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर) यूपी में भाजपा का अति–पिछड़ा दांव: साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग का पद संभाला भाजपा ने अति पिछड़ा और महिला कार्ड खेलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) की अध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव चला है। बुधवार को उन्होंने नई दिल्ली में पदभार भी ग्रहण किया। साध्वी निरंजन ज्योति, निषाद (मल्लाह) समाज से आती हैं। हमीरपुर जिले के पत्योरा गांव की रहने वाली हैं। कथावाचक के तौर पर उनकी यात्रा शुरू हुई थी। राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहीं और निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर भी हैं। यूपी चुनाव से पहले इस नियुक्ति के राजनीतिक मायने यह नियुक्ति ठीक ऐसे समय हुई है जब यूपी में विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय रह गया है। सपा एक ओर पीडीए की राग अलाप रही है। ऐसे में अति पिछड़े निषाद समाज से आने वाली साध्वी निरंजन ज्योति को ये पद देकर भाजपा ने इस वर्ग को साधने की कोशिश की है। पूर्वांचल में निषाद समाज एक बड़ा वोट बैंक है। इसी समाज पर आधारित निषाद पार्टी वर्तमान में एनडीए की सहयोगी है। हालांकि 2024 लोकसभा में कई सीटों पर निषाद सपा के साथ चले गए थे। भाजपा ने इस नियुक्ति के जरिए निषादों को साधने की कोशिश की है। भाजपा इस नियुक्ति से ओबीसी-अति पिछड़ा वोट बैंक को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने की कोशिश में जुटी है। साध्वी निरंजन ज्योति का अति पिछड़ा (निषाद) बैकग्राउंड और महिला होने का फैक्टर पार्टी के लिए डबल बेनिफिट साबित हो सकता है। यूपी में निषाद वोट बैंक की ताकत भी समझ लें उत्तर प्रदेश में निषाद समाज का 4.5%के लगभग वोट बैंक है। लोकसभा की 15 और विधानसभा की 120–130 सीटों पर निषाद वोटर्स प्रभावी भूमिका में हैं। प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, फतेहपुर आदि जिलों में निषाद बड़ी संख्या में हैं। 2022 विधानसभा में NDA गठबंधन में निषाद पार्टी ने 16 सीटों पर लड़ा था। तब 11 सीटों पर उसे जीत मिली थी। इसमें से 6 उसने अपने सिंबल पर जीती थी। अन्य पांच सीटों पर उसके प्रत्याशी भाजपा के सिंबल पर जीते थे। गुजरात ATS टीम ने यूपी से एक ड्रग्स फैट्री पकड़ी: 6 किलो एमडी ड्रग्स, 50 किलो लिक्विड, 200 किलो रॉ मटीरियल बरामद गुजरात ATS ने दानिलिमडा से 4.6 ग्राम ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गुजरात ATS UP पहुंची, जहां ATS ने एक ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा मारा। इस फैक्ट्री से करोड़ों रुपये की MD ड्रग्स और कच्चा माल भी बरामद किया गया है। गुजरात ATS के DySP S.L. चौधरी ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दानिलिमडा इलाके से साफ़्ता अहमद फ़ारूक़ नाम के एक आरोपी को 4.6 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ़्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि उसे ये ड्रग्स सोहिल उर्फ़ भूरा मिर्ज़ा और फ़रहान उर्फ़ भूरा पठान ने दिए थे, जिसके चलते पुलिस ने सोहिल और फ़रहान नाम के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ़्तार कर लिया। UP के पंकज और कपिल ने 300 ग्राम ड्रग्स दी दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि UP के पंकज और कपिल नाम के एक व्यक्ति ने दोनों आरोपियों को 300 ग्राम ड्रग्स दी थी। जब गुजरात ATS टीम ने आगे की जांच की, तो पता चला कि पंकज और कपिल उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर ज़िले में ड्रग्स बनाने का काम कर रहे थे। संतकबीरनगर में 10 हजार रुपए रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, सफाईकर्मी से बहाली के लिए 30 हजार की मांग संतकबीरनगर में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बाबू को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सफाईकर्मी ने आरोपी पर बहाली और वेतन भुगतान के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। सफाईकर्मी सुधीर सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। बुधवार को 12 बजे सुधीर सिंह ने विकास भवन में तैनात बाबू राजन कुमार को जैसे ही 10 हजार रुपए दिया। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई बस्ती से आई टीम ने प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में की। गिरफ्तारी विकास भवन स्थित सीपीआरओ कार्यालय से की गई। पढ़ें पूरी खबर… रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा रहे थे पाकिस्तानी जासूस:ट्रेनिंग को पुलवामा गए, रिमांड पर लिए गए 6 आरोपी; ATS करेगी पूछताछ गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 6 लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों का देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने का प्‍लान था। दिल्ली-हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा भी दिए थे। आरोपी सुरक्षा ठिकानों, रेलवे-बस स्टेशनों के फोटो-वीडियो पाकिस्तान को भेजते थे। इसके एवज में आरोपियों को 15-20 हजार रुएए प्रति फोटो मिलते थे। पुलिस ने 3 दिन पहले कौशांबी से आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। तब आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन मिले थे। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लिया है। यूपी एटीएस और दिल्ली और हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही हैं। लखनऊ से एटीएस के सीनियर अधिकारी आज आरोपियों से पूछताछ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर बहराइच में मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, महिला का सिर धड़ से अलग बहराइच में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में मां और उसके 2 साल के बेटे की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। बाइक चला रहा पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 26 किमी दूर हुआ। पूरी खबर पढ़िए… मथुरा में बड़े भाई ने छोटे भाई की गड़ासे से हत्या की, हमले में मां भी जख्मी मथुरा में बड़े भाई ने छोटे भाई की गड़ासे से हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। पिता के अनुसार, परिवार के लोग रात 9:30 बजे खाना खा रहे थे। तभी बड़े बेटे की पत्नी ने आरोप लगाया कि देवर उसकी ओर उंगली और कुछ इशारे कर रहा था। इसी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ते ही बड़े भाई ने हमला कर दिया। उसने पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई पर गड़ासे से वार किए। जिससे छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई मां भी घायल हो गई। उसके हाथ में गहरी चोट आई है। मृतक की पहचान निरंजन (28) पुत्र बुद्धि राम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गोवर्धन क्षेत्र के मगोर्रा गांव की है। पूरी खबर पढ़िए… बुलंदशहर में सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा...4 मजदूर दबे, 2 की मौत बुलंदशहर में सड़क निर्माण कार्य में लगा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर में सवार 4 मजदूर दब गए। साइट पर मौजूद मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। शेष दो की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि साइट पर रोड़ी फैली हुई थी। उसपर फिसलने के कारण गिट्‌टी लदी डंपर का एक्सेल टूट गया, जिसके बाद बेकाबू होकर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… मैनपुरी में कच्ची दीवार-टीनशेड ढहने से एक ही परिवार के 6 दबे, मां समेत बेटा-बेटी की मौत, पिता और 2 बेटियां घायल मैनपुरी में कच्चे मकान की दीवार और टीनशेड ढह गई। हादसे के वक्त एक ही परिवार के छह सदस्य उसके नीचे सो रहे थे, जो मलबे में दब गए। इस मां और उसके दो मासूम बेटा-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और दो अन्य बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मकान के पीछे की तरफ निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि आगे की ओर कच्ची दीवार और टीनशेड के नीचे परिवार रात में सो रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पूरी खबर पढ़ें इटावा में चलती स्कूल वैन से उठा धुएं का गुबार, भगदड़, VIDEO, 3 बच्चे चोटिल, कुल 10 थे सवार, ड्राइवर भागा इटावा में बच्चों से भरी एक स्कूल वैन में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते बच्चों ने वैन से कूदकर अपनी जान बचाई। अफरा-तफरी में कूदते समय 3 बच्चे गिरकर घायल हो गए। धुएं के कारण बच्चों का दम घुटने लगा। आग लगते ही ड्राइवर भी अपनी जान बचाने के लिए वैन को छोड़कर भाग निकला। धुआं कम होने के बाद वह वापस पहुंचा और बच्चों को वैन में बिठाकर आगे रवाना हो गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। मामला रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो देर रात सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में बच्ची से दरिंदगी करने वाले ने पुलिस पर फायर किया, पुलिस ने दौड़ाकर दोनों पैर में गोली मारी गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से रेप कर उसका मर्डर करने वाले ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पकड़ना चाहा तो भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दौड़ते हुए दो गोली मारी। दोनों गोली उसके दोनों पैर में लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसे कांधे पर टांग कर ले गई। इस दौरान वह गिड़गिड़ाता रहा। बुधवार को यह मुठभेड़ उस दौरान हुई जब पुलिस उसे घटनास्थल पर रिकवरी के ले गई थी। वहां पर आरोपी ने बच्ची का मर्डर करने के बाद रुमाल से खून पोछकर वहीं फेक दिया था। उसी के रिकवरी के दौरान झाड़ियों में छिपाकर रखे तमंचा से उसने पुलिस पर फायर किया तो पुलिस ने जवाबी गोली चलाई। अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें प्रिया सरोज के पिता की अखिलेश से शिकायत; जौनपुर में सपा विधायक और जिलाध्यक्ष आमने-सामने कांशीराम की 92वीं जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाने वाली सपा में आंतरिक कलह जौनपुर में एक बार फिर सतह पर आ गया। जौनपुर जिले के सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट भेजकर केराकत विधायक तूफानी सरोज और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राकेश मौर्य ने दो पेज की भेजी रिपोर्ट में लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद मुख्यालय पर एक होटल में भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इसमें विधायक लकी यादव, डॉ. रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, श्रीराम यादव सहित सैकड़ों नेता और हजारों की संख्या में पीडीए समाज के लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम बेहद शानदार और सफल रहा था। आपके निर्देश के विपरीत केराकत विधायक तूफानी सरोज और उसी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज यादव पहलवान ने विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर अलग कार्यक्रम आयोजित किया। वहां कुछ लोगों को लेकर स्वतंत्र आयोजन किया गया, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई और गुटबाजी का गलत संदेश गया। रिपोर्ट में इसे “घोर अनुशासनहीनता” करार देते हुए अखिलेश यादव से तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर… अमेठी में बाइक के चालान ने खोला हत्या का राज, पत्नी को मारकर भाग निकला था आरोपी अमेठी में बाइक के चालान ने महिला की हत्या का राज खोल दिया। महिला का हत्यारा उसका पति निकला। रात में उसने पत्नी को मिलने बुलाया और हत्या करके आराम से बाइक से भाग निकला। रास्ते में एसपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंस गया और उसका 500 का चालान हो गया। सुबह आरोपी ससुराल वालों के साथ थाने पहुंचा और नॉर्मल बिहेव करता रहा, जिससे किसी को शक न हो। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो फोन सर्विलांस पर लगाया गया, जिसमें लोकेशन पुलिस चेकिंग प्वाइंट की भी मिली। उस दिन की कार्रवाई की डिटेल निकाली गई तो आरोपी का नाम भी सामने आया जिसके बाद एसपी सरवणन टी ने मामले का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर…. आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में रखा अपना पक्ष; शंकराचार्य की जमानत के विरोध में दस्तावेज सौंपे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा। दोपहर में आशुतोष महाराज दस्तावेज लेकर वकीलों के साथ हाईकोर्ट पहुंच और करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रहे। हाईकोर्ट के अलावा आशुतोष महाराज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट भी पहुंचे। हड़ताल की वजह से पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई टल गई। आशुतोष महाराज के केस में अब स्पेशल कोर्ट पॉक्सो में 2 मई को सुनवाई होगी। आशुतोष महाराज को 12 मार्च तक अपना पक्ष रखते हुए दस्तावेज पेश करने थे लेकिन उन्होंने सुरक्षा कारणों से कोर्ट जाने से इंकार कर दिया था। अब आशुतोष महाराज की दो मांग मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराने और पर्याप्त सुरक्षा देने की मांग पूरी हो गई है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी का मौसम बदला, तेज आंधी के साथ बारिश:गाजियाबाद-नोएडा में 63 किमी की रफ्तार से चली हवा; आगरा-मेरठ में बूंदाबांदी
    Next Article
    मेजर ने कैप्टन दुल्हन से एक रुपए में शादी की:सहारनपुर में कहा- दहेज के लिए कभी नहीं सोचा, ससुर बोले- बेटी नहीं बहू आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment