Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में कस्टडी से भागे बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ा, मेडिकल के दौरान अस्पताल से गायब हो गया था

    6 hours ago

    2

    0

    झांसी में पुलिस कस्टडी से भागे आरोपी नदीम खान (19) को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 16 मार्च को पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसने शहर में 2 चोरियां की थी। पुलिस मेडिकल जांच कराने जिला अस्पताल ले गई तो वहां से नदीम फरार हो गया था। 13 दिन से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। काउंटर अटैक में उसके पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया कुआं के पास हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:40 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से हादसा मऊ में श्रद्धालुओं से भरी हुई बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 40 यात्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस में सवार कुल 48 श्रद्धालु अयोध्या के एक धार्मिक अनुष्ठान से बलिया लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। बस के अंदर यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिसके कारण कई यात्री कुचल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल 40 यात्रियों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से 26 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज जारी है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हलधरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में भाजपा पार्षद पर FIR, आईटी सेल के पदाधिकारी ने हत्या की धमकी देने का लगाया आरोप वाराणसी में भाजपा के पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर पर हत्या की धमकी देने पर केस दर्ज है। आईटी सेल के पदाधिकारी दीपक कुमार ने उनके खिलाफ सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने इस मामले में सबूत के तौर पर आडियो क्लिप भी सौंपी हैं। शिकायतकर्ता ने बताया- 16 मार्च की शाम सालारपुर वार्ड के पार्षद हनुमान प्रसाद सोनकर ने मुझे फोन किया। बिना किसी बात के उन्होंने मुझे भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। मैंने विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर मारने की धमकी दी। कहा की मेरा कुछ कर नहीं पाओगे। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर में महिला सिपाही से 4.62 लाख का फ्रॉड, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा कानपुर में महिला सिपाही के साथ 4.62 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने उसे निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया था। ठगी का पता चलने पर महिला ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की। उसने पुलिस को बताया- उसका नाम सपना है। वह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। उसे कुछ दिनों पहले एक वाट्सएप नंबर ग्रुप में जोड़ा गया। जिसमें शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने के मैसेज आते थे। ग्रुप के एडमिन के झांसे में आकर उसने एक लिंक के जरिए एप्लीकेशन डाउनलोड किया। उसके बाद अपना अकाउंट बनाया। इसके जरिए उससे कई बार में 4.62 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। कुछ समय बाद जब उन्होंने रुपए निकालने का प्रयास किया, तो वह रुपए नहीं निकाल सकी। तब जाकर उन्हें ठगी का पता चला। CRPF भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन दोषी, सीबीआई कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई लखनऊ की CBI कोर्ट (वेस्ट) ने CRPF कांस्टेबल भर्ती घोटाले में पूर्व DIG समेत तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। इन्हें तीन साल की सजा के साथ कुल 1.20 लाख रुपए के जुर्माना भरना होगा। 15 साल तक चले इस मामले में कोर्ट ने पूर्व DIG विनोद कुमार शर्मा, CRPF कर्मी सत्यवीर सिंह और तीरथ पाल चतुर्वेदी को दोषी पाया। तीनों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया था। 2009 में दर्ज हुआ था केस यह मामला CRPF में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के दौरान घूसखोरी और अनियमितताओं से जुड़ा हुआ था, जिसमें चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगे थे। CBI ने इस मामले को 23 फरवरी, 2009 को सोर्स इनपुट के आधार पर दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकारियों ने भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से पैसे लिए थे। पढ़ें पूरी खबर बदायूं में फरियादी से अभद्रता करने पर कोतवाल समेत दो सस्पेंड; थाने में गाली-गलौज की, धक्के देकर बाहर निकाला बदायूं की बिसौली कोतवाली में दृष्टिहीन व्यक्ति से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। थाने से फरियादी को गाली देकर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। वीडियो में कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर फरियादी को गाली देते दिखाई पड़ रहे हैं। वह हड़काते हुए अपनी कुर्सी से उठते हैं और दृष्टिहीन फरियादी को धक्के देकर बाहर कर देते हैं। वीडिया सामने आने पर एसएसपी ने कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर और दरोगा भूपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश की नोएडा में भाईचारा रैली थोड़ी देर में:पश्चिमी यूपी से 2027 के अभियान का आगाज करेंगे, 32 जिलों के 1 लाख लोग जुटेंगे
    Next Article
    मऊ में श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराई:40 यात्री घायल, चालक को झपकी आने से हादसा, अयोध्या से लौट रहे थे बलिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment