Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से महिला की मौत, 11 घायल; बेटा होने की खुशी में मंदिर में घंटा चढ़ाकर लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार रात को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल है। जिनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटे की मनोकामना पूरी होने पर एक दंपती अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर बैरागढ़ माता के मंदिर गए थे। वहां घंटा चढ़ाया और भंडारा हुआ। शाम को 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सभी श्रद्धालु घर लोट रहे थे। एक ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब पिए था। वो ट्रैक्टर को बेहाता दौड़ा रहा था। तभी ट्रैक्टर अंसुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें दंपती की बुआ शगुना देवी (65) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए मोंठ सीएचसी लाया गया। जहां से 11 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा मोंठ थाना क्षेत्र के भुजौंद गांव के पास हुआ है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, फिर हुआ पथराव आगरा में वाहन खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गली में रह रहे दो परिवार आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस तो आई, लेकिन मामला शांत होने की जगह बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। अफरातफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला थाना एत्माद्दौला का है। वायरल CCTV में दिख रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष की तरफ पुलिस को लेकर जा रहा है। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश करती है। कोई सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से ब्लैक शर्ट पहने हुए लड़का पीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति को धक्का देता है। पूरी खबर पढ़ें फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या, घर में बिखरा पड़ा मिला सामान, लूट की आशंका फर्रुखाबाद के कायमगंज के मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा में गुरुवार की दोपहर में एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के गले में तार कसा हुआ मिला, वहीं पत्नी के सिर पर गंभीर चोट लगी दिखाई दी। बुजुर्ग का शव बेड पर और महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। घर में सिर्फ यही दोनों लोग रहते थे। सुबह महिला को लोगों ने झाड़ू लगाते देखा था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई है। दूध देने वाला पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर अंदर आवाज लगाते हुए दाखिल हुआ। घर में दोनों का शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घर के हालात देखकर लूट के दौरान हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें मथुरा में कुंड में डूबने से दो दोस्तों की मौत, आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हादसा, दादा बोले- बरसाना की होली देखने गया था पोता मथुरा के बरसाना से होली का पर्व देखकर लौट रहे दो युवक नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में डूब गए। बुधवार देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। यह घटना नंदगांव के आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई। कोसी क्षेत्र के मीना नगर निवासी 15 वर्षीय रवि और 17 वर्षीय सक्षम अपने एक अन्य साथी के साथ बरसाना में होली देखने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय वे नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के पास एक तालाब पर रुके। गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके तीसरे साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रवि और सक्षम के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    धड़ ठिकाने लगाने को कार की साइज का ड्रम लाया:लखनऊ पुलिस को गुमराह करने के लिए 135 कॉल की, सामने आया बाप-बेटे के खराब रिश्ते का सच
    Next Article
    हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के सामने नागा खेल रहे होली:हनुमानगढ़ी के पवित्र निशान के छत्र छाया में करेंगे अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment