Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कोर्ट-जजों के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- आरोपी को गिरफ्तार करो

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कोर्ट और जज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ FIR हुई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कहा- 16 मार्च तक आरोपी को ट्रेस कर कोर्ट में पेश किया जाए। इसके बाद हाईकोर्ट के चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला ने खुद कैंट थाने में फेसबुक अकाउंट ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उस पर आरोप है कि इस फेसबुक अकाउंट से देश की अदालत और न्यायाधीशों के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। पढ़िए पूरी खबर… यूपी में इन 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक, चुनाव आयोग का एक्शन यूपी में 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने वाले इन 6 प्रत्याशियों ने अपने निर्वाचन खर्च का विवरण जमा नहीं किया था। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर अपने खर्च के बिल जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कराने होते हैं। इन प्रत्याशियों को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आयोग ने कार्रवाई करते हुए तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें बदायूं की प्रज्ञा यशोदा, सुरेंद्र, ममता देवी और ओमवीर शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ के मुन्नालाल और संभल के अनिल पर भी कार्रवाई की गई है। सपा विधायक नसीम ने खेली फूलों की होली कानपुर में विधायक नसीम सोलंकी ने गुरुवार को फूलों की होली खेली। वह शिव मंदिर में होली खेलने पहुंचीं। यहां उन्होंने लोगों पर फूल बरसाकर होली की बधाई दी। कहा- पिछले साल भी मैं यहां आई थी, लेकिन इस साल ये (पति इरफान सोलंकी) भी मेरे साथ हैं, तो बहुत खुशी है। उन्होंने कहा- होली में आप लोगों ने बुलाया है। ये आप लोगों की मोहब्बत है, प्यार है। साल के 12 महीनों में जो भी त्योहार आते हैं, आप लोग हमें बुलाते हैं, हम आते हैं। क्योंकि आप हमारे हैं और हम आपके हैं। हम सब परिवार हैं। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा में सीएम बोले- कपिल देव की बॉलिग देख पाकिस्तान टीम पहले ही आधा हार जाती थी ‘जब कपिल देव गेंदबाजी करते थे तो पाकिस्तान की टीम आधा मैच पहले ही हार जाती थी। वैसे ही डॉक्टर आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार के साथ मरीज का इलाज करें तो बीमारी आधी वहीं समाप्त हो जाती है। दवा और दुआ दोनों मिलकर मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाती हैं और इससे अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ती है।' ये बातें सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में कहीं। सीएम योगी गुरुवार को KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी साथ थे। पढ़िए पूरी खबर... रायबरेली में छेड़छाड़ के आरोपी को महिलाओं ने चप्पल से पीटा, ग्रामीणों ने सड़क पर घसीटा रायबरेली में छेड़छाड़ के आरोप में महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसे सड़क पर घसीटा और चप्पलों से पीटा। सीओ अमित सिंह ने बताया कि युवक की पहचान अंसार अली के रूप में हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल:अलीगढ़ में चंदे को लेकर था झगड़ा, बेटे को डंडे से मारा
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में एम.फार्म की होगी शुरुआत:पहले सत्र में 15 सीटों पर होगा दाखिला, PCI ने दी मान्यता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment