Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति धरने पर बैठे, कानपुर देहात में अंबेडकर प्रतिमा के पास गंदगी से नाराज थे

    13 hours ago

    2

    0

    यूपी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी कानपुर देहात कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगातार फैलाई जा रही गंदगी और अफसरों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद का आरोप है कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में लगभग 30 साल से स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के पास हाल ही में एक व्यक्ति को जमीन का पट्टा दिया गया। इसके बाद से वहां लगातार गंदगी फैलाई जा रही है। इससे बाबा साहब का अपमान हो रहा है। पूर्व सासंद के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें अयोध्या में छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, वॉशरूम को लेकर हुआ था विवाद अयोध्या में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पुश्तैनी मकान में बने वॉशरूम पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई राधेश्याम यादव (30) ने चारपाई के पाटे से छोटे भाई घनश्याम (24) पर हमला कर दिया। उसे वह तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आवाज सुनकर घनश्याम की पत्नी बचाव करने आई। तो राधेश्याम ने उसे भी मारा। महिला घायल होकर जमीन गिर पड़ी, तो आरोपी भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। महिला को इलाज के लिए भेजा। घनश्याम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना थाना कैंट इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार; दो भाइयों समेत तीन की मौत, पांच लोग घायल; बिहार से राजस्थान के चुरू जा रहे थे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाई हैं। हादसे की सूचना के बाद यूपीडा टीम के साथ पुलिस पहुंची। गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। परिवार के लोग बिहार से राजस्थान एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में ड्राइवर के साथ 8 लोग सवार थे। अब जांच में सामने आया है कि रात में ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। कार आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सेल्टोस कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। आधी छत तक उखड़ गई। कार में मोहम्मद शोएब (चालक), परमिता कुमारी, राजीव कुमार, पूजा कुमारी, अयांश (8), शंकर कुमार, सुनील कुमार और प्रीति सवार थे। हादसे में शंकर और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रीति ने भी बाद में दम तोड़ दिया। हादसा रविवार रात पौने 2 बजे एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 36 के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़िए पूरी खबर हिंदू बनकर प्रेमजाल में फंसाया, धर्मांतरण कर निकाह किया, युवती बोली- दिल्ली ले जाकर बेच दिया कानपुर के गुजैनी में एक युवती ने युवक पर नाम और धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उसे दिल्ली ले गया और वहां बेच दिया। पीड़िता 2021 में नौबस्ता स्थित एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। तभी उसकी मुलाकात ऋषभ नाम बताने वाले एक युवक से हुई। युवक ने युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और प्रेम संबंध बनाए थे। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंपी गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि सभी आरोपों की पड़ताल के बाद साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में पालतू कुत्तों को जमीन पर पटककर मार डाला, CCTV खंगाल रही पुलिस आगरा में दो पालतू कुत्तों की हत्या कर दी गई। दोनों कुत्ते खाली प्लॉट में मृत मिले। जिनमें से एक के पैर रस्सी से बंधी थी। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने कुछ अज्ञात लोगों पर कुत्तों को जमीन पर पटक-पटककर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले करीब दो सप्ताह से कुछ अज्ञात लोग कॉलोनी के आसपास घूमते दिखाई दे रहे थे। कुत्ते उन्हें देखकर भौंकते थे। उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृत कुत्तों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवनियुक्त DGP राजीव कृष्ण की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस:बोले- बीते एक साल में अपराध में कमी आई लेकिन साइबर क्राइम बढ़े
    Next Article
    मायावती पुराने नेताओं की ‘घर वापसी’ कराएंगी:भाजपा-सपा में गए नेता संपर्क में; क्या बदलेगा विपक्ष का समीकरण?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment